सब्सक्राइब करें

Aruna Irani: दो बार स्तन कैंसर का शिकार हुई हैं अभिनेत्री अरुणा ईरानी, क्यों फिर से लौट आता है कैंसर? जानिए

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

  • हाल ही में एक इंटरव्यू में मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने खुलासा किया है कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो-दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। 
  • इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि ब्रेस्ट कैंसर बार-बार क्यों होता है?

विज्ञापन
Aruna Irani was diagnosed with breast cancer twice  know Recurrent breast cancer causes and risk
अरुणा ईरानी को ब्रेस्ट कैंसर - फोटो : इंस्टाग्राम

Aruna Irani Breast Cancer: मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर था, ये एक नहीं बल्कि दो-दो बार हो चुका है। 79 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि दोनों बार लोगों की नजरों से दूर, चुपचाप उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ने का विकल्प चुना। 



कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में उन्होंने 'लहरें रेट्रो' से बातचीत में कहा, "ऐसे ही एक दिन शूटिंग कर रही थी, पता नहीं मुझे कुछ अजीब सा लगा। फिर एक डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने शुरू में इसे एक छोटी सी गांठ बता दिया। लेकिन मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी, इसलिए मैंने इसे तुरंत हटाने पर जोर दिया। जांच में कैंसर का पता चला, जिसे लेकर डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी का सुझाव दिया, लेकिन इससे मुझे बाल खोने और अपनी त्वचा की बनावट में बदलाव का डर था, इसलिए मैंने मना कर दिया। इसके बाद इलाज चला। 

मार्च 2020 में कोविड से ठीक कैंसर फिर से उभर आया। अभिनेत्री ने कहा, "मेरी ही गलती थी, क्योंकि पहले मैंने कीमोथेरेपी नहीं ली थी। इस बार मैंने कीमो लेने का फैसला ले ही लिया। चिकित्सा विज्ञान अब काफी उन्नत है फिर भी आपके बाल थोड़े झड़ते हैं लेकिन वो जल्दी आ भी जाते हैं।

एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, एक बार मुझे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। डॉक्टरों नेबताया कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं। हालांकि इन सभी समस्याओं से अब वह ठीक हैं।

Trending Videos
Aruna Irani was diagnosed with breast cancer twice  know Recurrent breast cancer causes and risk
ब्रेस्ट कैंसर और इसका खतरा - फोटो : Freepik.com

दोबारा हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि ब्रेस्ट कैंसर क्या बार-बार होता है? 

जवाब है-हां ब्रेस्ट कैंसर के मामले दोबारा से हो सकते हैं। इसे रिकरंट ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है। प्रारंभिक उपचार के बाद भी कई लोगों में फिर से कैंसर उभर जाता है।

वैसे तो पहली बार कैंसर का पता चलने के बाद प्रारंभिक उपचार का उद्देश्य सभी कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करना होता है, लेकिन कई मामलों में कैंसर कोशिकाएं उपचार से बच जाती हैं और फिर से कैंसर को बढ़ावा दे सकती हैं। प्रारंभिक उपचार के कुछ महीनों या वर्षों बाद फिर से कैंसर हो सकता है।

(स्तन कैंसर से पीड़ित हैं अभिनेत्री हिना खान, ऐसी आदतें हैं तो आप भी हो जाइए सावधान)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna Irani was diagnosed with breast cancer twice  know Recurrent breast cancer causes and risk
स्तन कैंसर दोबारा से हो सकता है। - फोटो : Freepik.com

किन लोगों को दोबारा कैंसर का खतरा अधिक होता है?

डॉक्टर बताते हैं, दोबारा कैंसर, पहले वाले हिस्से में फिर से हो सकता है। दोबारा कैंसर की स्थिति में आपको पहले की ही तरह से स्तन में एक नई गांठ या कठोरता का अनुभव हो सकता है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यही कारण है कि कैंसर के उपचार के बाद भी रोगी को बार-बार डॉक्टर से मिलते रहने, जांच कराने और लक्षणों पर ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है।

इलाज के बाद भी अगर आपके स्तन की त्वचा में परिवर्तन, सूजन या लालिमा या फिर निप्पल से स्राव हो रहा हो तो इसकी जांच जरूर कराएं। कुछ स्थितियों में दोबारा से स्तन कैंसर का खतरा अधिक रहता है।

  • अगर कैंसर आस-पास के लिम्फ नोड्स में फैल चुका है तो कैंसर के वापस आने का जोखिम बढ़ जाता है।
  • ट्यूमर का बड़ा आकार अगर बड़ा है तो ऐसे लोगों में बार-बार स्तन कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है।
Aruna Irani was diagnosed with breast cancer twice  know Recurrent breast cancer causes and risk
कैंसर का बढ़ता जोखिम - फोटो : Adobe stock photos

भारतीय महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर के मामले

हाल ही में एक अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने भारतीय महिलाओं में बढ़ते इस गंभीर कैंसर के जोखिमों को लेकर अलर्ट किया था।टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई और वाराणसी के शोधकर्ताओं ने बताया कि भारत में महिलाएं कैंसर का जांच ही नहीं करा रही हैं, जिसके कारण बीमारी पकड़ में नहीं आती है।

देश में 45 साल से ज्यादा उम्र की केवल 1% महिलाएं ही ब्रेस्ट कैंसर जांच (मैमोग्राफी) कराती हैं, जोकि बहुत चिंताजनक है।

विज्ञापन
Aruna Irani was diagnosed with breast cancer twice  know Recurrent breast cancer causes and risk
ब्रेस्ट की खुद से करें जांच - फोटो : Freepik.com

सभी महिलाएं खुद से करती रहें जांच

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रारंभिक स्तर पर स्तन कैंसर की पहचान और उपचार से इसके पूर्ण रूप से ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। भले ही आप स्वस्थ हैं फिर भी स्तन की निरंतर जांच जरूर करते रहें।

  • 20 से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को नियमित रूप से अपने स्तनों की खुद से जांच करते रहना चाहिए।
  • अगर आपके स्तन के आकार में कोई बदलाव नजर आता है या फिर छूने पर किसी तरह की गांठ महसूस होती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
  • अधिकांश महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले में शुरुआत में इन दोनों लक्षणों का अनुभव होता है।
  • स्तनों में दर्द रहना या निप्पल से किसी प्रकार का डिस्चार्ज होते रहना भी अलार्मिंग है, जिसको लेकर सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। 





-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed