{"_id":"69f2dbe36db63cff4d030964","slug":"drinking-milk-everyday-in-summer-is-good-or-bad-kya-garmi-me-doodh-peena-chahiye-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Milk In Summer: गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही? जानें इसके बारे में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Milk In Summer: गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही? जानें इसके बारे में
Thu, 30 Apr 2026 10:40 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:40 AM IST
सार
Drinking Milk Everyday in Summer is Good or Bad: गर्मी के मौसम में अगर आप भी नियमित रूप से दूध पीते हैं तो पहले इसके फायदे और नुकसान जान लें।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Drinking Milk Everyday in Summer is Good or Bad: गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने खान-पान में कई बदलाव करते हैं, ताकि शरीर ठंडा रहे और सेहत भी बनी रहे। ऐसे में दूध को लेकर अक्सर कंफ्यूजन बना रहता है कि क्या गर्मियों में दूध पीना सही है या नहीं?
गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही?
- फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे
- दूध पीने का एक बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- इसमें पानी की मात्रा भी होती है, जिससे गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या कम हो सकती है।
- ये शरीर तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है, इसलिए कमजोरी महसूस होने पर दूध पीना फायदेमंद माना जाता है।
गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही?
- फोटो : Freepik.com
- हड्डियों की मजबूती के लिए भी दूध बहुत जरूरी होता है।
- इसमें कैल्शियम और विटामिन D जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए यह लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही?
- फोटो : Freepik.com
ये हैं नुकसान
- गर्मियों में कई लोगों को दूध पीने के बाद गैस, ब्लोटिंग या भारीपन महसूस होता है, क्योंकि इस मौसम में पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में दूध पीना समस्या बढ़ा सकता है।
- जिन लोगों का शरीर लैक्टोज को पचा नहीं पाता, उन्हें दूध पीने के बाद पेट दर्द, दस्त या गैस की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में रोजाना दूध पीना कितना सही?
- फोटो : Adobe stock
- कुछ मामलों में ज्यादा दूध पीने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। खासकर जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उनमें पिंपल्स या एक्ने की समस्या ज्यादा हो सकती है।
- बहुत ज्यादा गर्मी के दौरान दिन में दूध पीने से भारीपन और सुस्ती महसूस हो सकती है।