Avocado Health Benefits : एवोकाडो ऐसा सुपरफूड है जिसे कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन, हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा, दिल, वजन और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि कई सेलेब्स इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आइए जानते हैं कि एवोकाडो खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें।
Avocado Health Benefits: एवोकाडो के हैं कई स्वास्थ्य फायदे, कई सेलेब्स की डाइट में रहता है शामिल
एवोकाडो त्वचा, दिल, वजन और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यही वजह है कि कई सेलेब्स इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आइए जानते हैं कि एवोकाडो खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
- एवोकाडो में विटामिन E और C भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाता है।
- इस फल का पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे त्वचा में नैचुरल नमी बनी रहती है।
डाइजेशन सुधारे और पेट को रखे हेल्दी
- यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
- यह गट हेल्थ सुधारने में मदद करता है और पेट की समस्याओं को दूर करता है।
दिल को रखे स्वस्थ
- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करता है।
- यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
- एवोकाडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, B6 और E शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाते हैं।
- यह शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करता है।
दिमाग के लिए फायदेमंद
- एवोकाडो में फोलेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है।
- यह मेमोरी तेज करने और डिप्रेशन कम करने में मदद करता है।
कब खाएं एवोकाडो
- सुबह खाली पेट या नाश्ते में एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। ये दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
- दोपहर के खाने में एवोकाडो को सलाद या सैंडविच में मिलाकर खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
- वर्कआउट के पहले या बाद में एवोकाडो का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- वर्कआउट के बाद खाने से मांसपेशियों की रिकवरी होती है और प्रोटीन का अवशोषण बेहतर होता है।
एवोकाडो के सेवन के दौरान सावधानी
- एवोकाडो में फैट अधिक होता है, इसलिए दिन में एक एवोकाडो से ज्यादा न खाएं।
- रात में भारी मात्रा में न खाएं। इससे पाचन पर असर पड़ सकता है।
- एलर्जी होने पर न खाएं। अगर एवोकाडो खाने से एलर्जी या पेट दर्द हो तो इसका सेवन न करें।
- बहुत ज्यादा पका हुआ एवोकाडो नरम और कड़वा हो सकता है। इसके सेवन से बचें।