फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिप्स फैट से कहीं ज्यादा खतरनाक है बैली फैट, कई गंभीर बीमारियों को देता है न्योता

Fri, 04 Jan 2019 07:08 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 04 Jan 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
belly fat is more dangerous than hips or thigh fat
समय रहते मोटापा पर कंट्रोल करें - फोटो : social media

मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसे वक्त रहते कंट्रोल ना किया जाए तो यह हमारे शरीर में कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे देता है। इन दिनों लोग भागदौड़ के लाइफ में घर में खाना बनाने से कतराते है और बाहर फास्टफूड्स  खाना शुरू कर देते हैं,जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और शरीर के फैट को बढ़ाना शुरू कर देता है। इसलिए  बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर ना हो  और समय रहते मोटापा पर कंट्रोल करें। 

belly fat is more dangerous than hips or thigh fat
जिद्दी फैट शरीर के किसी भी हिस्से में जमा हो सकती है - फोटो : social media

जिद्दी फैट शरीर के किसी भी हिस्से में जमा हो सकती है। कई बार हम देखते हैं किसी के कूल्हों पर चर्बी ज्यादा जमी होती है, जबकी कुछ लोगों का शरीर पतला होता है और बैली फैट ज्यादा होता है। हालांकि पेट की चर्बी शरीर के बाकी हिस्सों में बढ़ने वाली चर्बी से ज्यादा खतरनाक होती है।

belly fat is more dangerous than hips or thigh fat
पेट की चर्बी को शुरुआती दिनों में ही कंट्रोल करना चाहिए - फोटो : social media

पेट की चर्बी को शुरुआती दिनों में ही कंट्रोल करना चाहिए। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप कई खतरनाक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में पेट के पास ज्यादा फैट जमा हो ऐसे लोगों की बॉड़ी को एप्पल शेप कहते हैं, वहीं अगर किसी की बॉडी में फैट नीचे के हिस्से में जमा होती है तो उसे पियर शेप्ड बॉडी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
belly fat is more dangerous than hips or thigh fat
लड़कियों के लिए तो यह और भी ज्यादा टफ होता है - फोटो : social media

जिन लोगों को बैली फैट होता है उनमें ज्यादातर को डायबिटीज होने का खतरा होता है। ऐसे लोगों को कम उम्र में ही कार्डियोवैस्कुलर जैसी खतरनाक बीमारी के होने का खतरा होता है। पेट की चर्बी को लेकर सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि इसे शरीर के बाकी अंगों की चर्बी के मुकाबले घटाना मुश्किल होता है और लड़कियों के लिए तो यह और भी ज्यादा टफ होता है।

विज्ञापन
belly fat is more dangerous than hips or thigh fat
महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन बनता है - फोटो : social media
दरअसल महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन बनता है, जो पेट पर चर्बी जमा करने का काम करता है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपने खान पान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जब महिलाएं वेट लॉस करती हैं तो यह सिकुड़ जाता है और थोड़े वक्त बाद यह सक्रिय होने लगता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed