सब्सक्राइब करें

Smoking: एक दिन भी धूम्रपान छोड़ने से शरीर में होने लगते हैं अच्छे बदलाव, इन बीमारियों का कम हो जाता है खतरा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

अच्छी सेहत चाहते हैं तो धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे जरूरी है। अगर आप धूम्रपान करते रहे हैं और इसे छोड़ देते हैं तो भी आप कई बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं धूम्रपान छोड़ने के एक दिन के भीतर ही आपके शरीर में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव होने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
Benefits of quitting smoking tobacco for Just One Day How It Impacts Your Body dhumrapan chhodne ke fayde
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com

दुनियाभर में कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दशक के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि 30 से कम उम्र के लोग हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर और कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को इन बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी जिन आदतों के कारण सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है उनमें धूम्रपान सबसे प्रमुख है। यही एक आदत करीब 30 बीमारियों का कारण बन सकती है।



डॉक्टर कहते हैं, अच्छी सेहत चाहते हैं तो धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे जरूरी है। अगर आप धूम्रपान करते रहे हैं और इसे छोड़ देते हैं तो भी आप कई बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं धूम्रपान छोड़ने के एक दिन के भीतर ही आपके शरीर में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव होने शुरू हो जाते हैं।

आइए जानते हैं कि धूम्रपान क्यों इतना खतरनाक माना जाता है और इसे छोड़ने से क्या लाभ हो सकता है?

Trending Videos
Benefits of quitting smoking tobacco for Just One Day How It Impacts Your Body dhumrapan chhodne ke fayde
तंबाकू, धूम्रपान के कई सारे नुकसान - फोटो : Freepik.com

धूम्रपान के कई सारे नुकसान

अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान के कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी समस्याएं शामिल हैं। लंग्स कैंसर के ज्यादातर मामलों के लिए धूम्रपान को प्रमुख जोखिम कारक माना जाता रहा है। धूम्रपान से हृदय रोग, स्ट्रोक और पेरिफेरल आर्टरियल डिजीज (पीएडी) का खतरा भी बढ़ सकता है। पीएडी एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी धमनियों में प्लाक जमने लगता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा धूम्रपान से क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और अस्थमा जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ये एक आदत आपके मौखिक स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और शारीरिक फिटनेस सभी को प्रभावित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of quitting smoking tobacco for Just One Day How It Impacts Your Body dhumrapan chhodne ke fayde
धूम्रपान से फेफड़ों की बीमारी - फोटो : Freepik.com

धूम्रपान छोड़ने से होने लगते हैं शरीर में सकारात्मक बदलाव

जब कोई व्यक्ति धूम्रपान करना बंद कर देता है, तो उसके शरीर में कुछ ही घंटे में सकारात्मक परिवर्तन होने शुरू हो जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, धूम्रपान छोड़ने से रक्तचाप कम होने लगता है और फेफड़े-हृदय रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। इतना ही नहीं धूम्रपान छोड़ने के एक दिन के भीतर ही आपके शरीर में कई बदलाव शुरू हो जाते हैं। 

धूम्रपान छोड़ने का मतलब है, इसकी लत के चक्र को तोड़ना और मस्तिष्क को निकोटीन की आदत से रोकने के लिए पुनः व्यवस्थित करना। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस आदत से दूरी बनाने की सलाह देते हैं।

Benefits of quitting smoking tobacco for Just One Day How It Impacts Your Body dhumrapan chhodne ke fayde
हृदय रोगों से बचाव के लिए छोड़ें धूम्रपान - फोटो : Freepik.com

पहले घंटे से ही दिखने लगते हैं बदलाव

अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान छोड़ने के पहले घंटे से ही आपके शरीर में बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं। धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद ही हृदय गति कम हो जाती है और वह सामान्य होने लग जाती है। रक्तचाप कम होना और रक्त संचार में सुधार होना हृदय की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

सिगरेट में 7,000 से ज्यादा रसायन हो सकते हैं, जिनमें से 250 हानिकारक माने जाते हैं। इनमें कार्बन मोनोऑक्साइड भी शामिल है, जो सिगरेट के धुएं में मौजूद एक गैस है। 12 घंटे तक धूम्रपान न करने से शरीर, अतिरिक्त कार्बन मोनोऑक्साइड को खुद ही साफ करने लग जाता। कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर सामान्य होने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
Benefits of quitting smoking tobacco for Just One Day How It Impacts Your Body dhumrapan chhodne ke fayde
धूम्रपान से होने वाले नुकसान - फोटो : Adobe Stock

एक दिन में ही मिलते हैं ये लाभ

धूम्रपान छोड़ने के सिर्फ एक दिन बाद ही आपमें हार्ट अटैक होने का जोखिम भी पहले की तुलना में कम होने लगता है। असल में धूम्रपान के कारण गुड कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने लगता है। धूम्रपान से रक्तचाप भी बढ़ता है और रक्त के थक्के बनते हैं, जिससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। धूम्रपान छोड़ने के सिर्फ एक दिन बाद ही व्यक्ति का रक्तचाप कम होने लगता है, जिससे हृदय की दिक्कतें कम हो सकती हैं। 

धूम्रपान की आदत उन  तंत्रिकाओं के लिए भी हानिकारक मानी जाती है जो हमें गंध और स्वाद का एहसास कराती हैं। धूम्रपान छोड़ने के केवल दो दिन बाद ही आपके स्वाद और गंध की अनुभूति में सुधार होने लग जाता है।


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed