फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीठ के बल सोने से दूर होती हैं चेहरे की झुर्रियां, बदन दर्द में मिलता है आराम और सुडौल बनता है शरीर

Fri, 28 Feb 2020 08:11 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
best sleeping position for healthy body and back pain wrinkle remover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

आप कैसे सोते हैं मतलब किस मुद्रा में सोते हैं? पैर फैला कर, शरीर मोड़ कर, पेट के बल सोते हैं या फिर पीठ के बल? हममें से बहुत से लोग अलग-अलग तरह से सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पीठ के बल सोने से हमारे शरीर को कितने तरह के फायदे होते हैं? आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि ऐसा करने से न केवल हमें कई तरह के दर्द में आराम मिलता है, बल्कि चेहरे और पेट की समस्याएं भी दूर होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

best sleeping position for healthy body and back pain wrinkle remover
sf

कमर दर्द से अक्सर हम परेशान रहते हैं, जिसके चलते दैनिक जीवन में हमें कई तरह की दिक्कतें होती हैं। ऐसे में पीठ के बल सोने से आपकी कमर को बहुत राहत मिलती है। इससे कमर को आधार मिलता है, जिसके कारण कमर दर्द नहीं होता और अगर पहले से दर्द है तो उसमें काफी हद तक आराम मिलता है। 

best sleeping position for healthy body and back pain wrinkle remover
neck pain

घर हो या ऑफिस मोबाइल और लैपटॉप हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। इस कारण हमें गर्दन के दर्द जैसी समस्या होती है। दर्द के चलते गर्दन को हम असानी से मोड़ तक नही पाते। अगर हम रोजाना पीठ के बल सोएं तो गर्दन दर्द की समस्या कभी होगी ही नहीं। इस तरह से सोने से हमारी गर्दन को तकिये का सपोर्ट मिलता है। गर्दन में पहले से दर्द हो तो राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best sleeping position for healthy body and back pain wrinkle remover
sleeping

पीठ के बल सोने से अम्लीय रिसाव में कमी आती है। यह एक ऐसी अवस्था है, जिसमें आपके पेट की स्थिति सीधी होती है। इस कारण पेट में अम्लीय रिसाव नहीं होता या उस रिसाव की मात्रा में कमी आ जाती है। ऐसे में पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। 

विज्ञापन
best sleeping position for healthy body and back pain wrinkle remover
Wrinkle

चेहरे की झुर्रियों से तो हम सभी परेशान होते हैं। खासकर जब उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोने की गलत मुद्राओं के चलते हमारे चेहरे पर झुुर्रियां आती है। ऐसे में पीठ के बल सोना सबसे अच्छा पोजीशन माना जाता है। इस से चेहरे की झुर्रियां साफ हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed