सब्सक्राइब करें

Bird Flu: क्या फिर बढ़ने लगा कोराना से भी खतरनाक माने जा रहे संक्रमण का खतरा? कौओं की मौत ने बढ़ाई चिंता

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Feb 2026 04:36 PM IST
सार

तमिलनाडु के डिंडीगुल में बढ़ी कौओं की मौतों ने लोगों को डरा दिया है। कई रिपोर्ट्स में चिंता जताई जा रही थी कि कहीं ये बर्ड फ्लू का प्रकोप तो नहीं है। इसपर स्वास्थ्य अधिकारियों ने अब स्पष्ट किया है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
bird flu cases alert in india Crow deaths in Tamil Nadu raised apprehension know its risk
बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : Freepik.com

पिछले कुछ वर्षों की मेडिकल रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि कई तरह की संक्रामक बीमारियों ने लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। कोरोनावायरस का संक्रमण हो या मंकीपॉक्स, निपाह वायरस हो या पिछले महीनों में तेजी से बढ़ा इंफ्लूएंजा वायरस का नया स्ट्रेन, ये सभी विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण रहे हैं।



H5N1 वायरस या बर्ड फ्लू का खतरा भी हाल के वर्षों में काफी तेजी से बढ़ता देखा गया है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट्स में हम बताते रहे हैं कि ये संक्रमण पक्षियों के साथ-साथ अब इंसानों के लिए भी कितना खतरनाक हो सकता है। 

भारत में भी बर्ड फ्लू के मामले गंभीर चिंता का कारण रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में एक बार फिर से कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में डर देखा जा रहा है। तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पिछले कुछ दिनों में कौओं की मौतों में बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई है, जिसको लेकर लोगों में काफी डर बना हुआ है। क्या बर्ड फ्लू का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है? आइए समझते हैं।

Trending Videos
bird flu cases alert in india Crow deaths in Tamil Nadu raised apprehension know its risk
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

कौओं की मौत ने बढ़ाई लोगों की चिंता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंडीगुल जिले में लोगों ने पिछले कुछ दिनों में कौओं की बढ़ती मौत की खबरों को लेकर बर्ड फ्लू का चिंता जताई है। खबरों के मुताबिक अकेले 8 फरवरी को करीब छह से सात कौओं की अचानक मौत हो गई, जिससे लोगों में चिंता की स्थिति बन गई कि कहीं ये बर्ड फ्लू की वजह से तो नहीं है?

हालांकि, मंगलवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मीडिया में जितनी मौतें बताई जा रही हैं, उतनी नहीं हुई हैं। बर्ड फ्लू को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि एक या दो कौओं की मौत हुई है, लेकिन यह वैसा नहीं है जैसा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 100 से ज्यादा बताया गया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, लोगों को स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमने जानवरों के डॉक्टरों को बता दिया है जिन्होंने (मरे हुए कौओं से) कुछ सैंपल इकट्ठा किए हैं और मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bird flu cases alert in india Crow deaths in Tamil Nadu raised apprehension know its risk
बर्ड फ्लू की वापसी? - फोटो : Freepik.com

इससे पहले 6 फरवरी को, तमिलनाडु सरकार ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कौओं की मौत की खबरों के बाद अलर्ट जारी किया था, जिसने एवियन इन्फ्लूएंजा के फैलने की चिंता बढ़ा दी थी। पशुपालन विभाग ने अधिकारियों को कौओं, पक्षियों और कमर्शियल पोल्ट्री में किसी भी तरह की असामान्य बीमारी या मौत का पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया था।

आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले

तमिलनाडु के अलावा आंध्र प्रदेश में भी बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पिछले 3-4 दिनों में करीब 90 पक्षियों की मौतों ने बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सावधान किया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि शनिवार (7 फरवरी) को करीब 40 और रविवार को 50 पक्षियों की मौत हुई। अधिकारियों ने सैंपल को परीक्षण के लिए भेजा था। भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (NIHSAD) ने जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed