सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Alert: क्या मां बनने में भी बाधा डाल सकता है एनीमिया? आपको भी है खून की कमी तो हो जाएं सावधान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 13 Mar 2026 07:45 PM IST
सार

आयरन की कमी होने पर गर्भाशय-अंडाशय जैसे आवश्यक अंगों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त की मात्रा कम हो जाती है, यह स्थिति अंडे की गुणवत्ता में खराबी और प्रजनन की अन्य जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती है।

विज्ञापन
can anemia cause infertility in females know anemia se kya dikkat hoti hai
इनफर्टिलिटी की समस्या - फोटो : Freepik.com

महिलाओं को अपनी सेहत को  लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। एनीमिया यानी कि खून की कमी, महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि आहार में आयरन-फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी या फिर कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियां आपमें खून की कमी यानी एनीमिया की दिक्कत बढ़ाने वाली सकती है।



खून में 12 gm/dl से कम हीमोग्लोबिन को एनीमिया माना जाता है। सिर्फ महिला ही नहीं पुरुष भी इसके शिकार हो सकते हैं। अब सवाल उठता है कि एनीमिया की स्थिति क्या प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करती है? जिन लोगों में खून की कमी है क्या वह स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकते हैं?

आइए इस बारे में जानते हैं।

Trending Videos
can anemia cause infertility in females know anemia se kya dikkat hoti hai
एनीमिया का बढ़ता संकट - फोटो : Freepik.com

आयरन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, कोशिकाओं के विकास और निर्माण में इसकी भूमिका मानी जाती है।
 

  • शरीर में आयरन की कमी प्रजनन विकार, जन्म के समय कम वजन, समय से पहले प्रसव और यहां तक कि गर्भपात तक का कारण बन सकती है।
  • एनीमिया वाली महिलाओं को ओवुलेशन में परेशानी हो सकती है।
  • ओवुलेशन नहीं होने से गर्भवती होना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
can anemia cause infertility in females know anemia se kya dikkat hoti hai
इंफर्टिलिटी की समस्या के कारण - फोटो : Freepil.com

एनीमिया से मां बनने में होती है दिक्कत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन की कमी होने पर गर्भाशय-अंडाशय जैसे आवश्यक अंगों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त की मात्रा कम हो जाती है, यह स्थिति अंडे की गुणवत्ता में खराबी और प्रजनन की अन्य जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। हालांकि, वर्तमान शोध बताते हैं कि लगभग 50 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त आयरन नहीं मिल रहा है। 

महिलाओं की तरह पुरुषों में भी एनीमिया होने पर प्रजनन और शुक्राणुओं से संबंधित दिक्कत होने का खतरा रहता है।

can anemia cause infertility in females know anemia se kya dikkat hoti hai
एनीमिया से बचाव जरूरी - फोटो : Freepik.com

इन बातों का भी रखें ध्यान

अध्ययनों में पाया गया है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान आयरन की खुराक लेती हैं, उनमें एनीमिया और इसके कारण होने वाली समस्याओं और बच्चे के जन्म की जटिलताओं को भी कम किया जा सकता है।
 

  • यदि आपको खून की कमी नहीं भी है तो भी आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखें, इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन वाली चीजों को जरूर शामिल करें।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स आदि के माध्यम से आसानी से शरीर के लिए आवश्यक आयरन की पूर्ति की जा सकती है।
  • गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह पर आयरन की गोलियों का सेवन करें, जिससे अगले चरणों में इससे संबंधित समस्याओं को कम किया जा सके।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed