What Happens if You Eat Too Much Sour Food: वैसे तो खट्टे स्वाद वाली चीजें हमारे सेहत के लिए आमतौर पर फायदेमंद होता है, इससे हमारी इम्यूनिटी अच्छी होती है। मगर बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन करते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कुछ लोगों को खट्टा बहुत पसंद होता है या कुछ अच्छी सेहत के लिए करते हैं। जब हम खट्टी चीजों के बारे में सोचते हैं, तो नींबू, संतरा और इमली जैसे कई फल और खाद्य पदार्थ हमारे दिमाग में आते हैं।
Health Tips: जरूरत से ज्यादा खट्टा खाने से शरीर में हो सकते हैं ये नकारात्मक बदलाव? जरूर बरतें ये सावधानियां
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोगों को खट्टा खाने की आदत होती है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो इमली खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि जरूरत से ज्यादा खट्टा खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव
जरूरत से ज्यादा खट्टा खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। खट्टे पदार्थों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे एसिडिटी, सीने में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए हानिकारक है जिन्हें पहले से ही गैस्ट्रिक अल्सर या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है।
ये भी पढ़ें- Depression In Men: 'मजबूत' दिखने के दबाव में पुरुष कैसे छिपाते हैं अपने डिप्रेशन के लक्षण? विशेषज्ञ से जानें
दांतों को हो सकता है नुकसान
खट्टे फल और खाद्य पदार्थों में मौजूद एसिड सीधे तौर पर हमारे दांतों के एनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। यह दांतों की ऊपरी परत को कमजोर कर देता है, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी (झुनझुनी) और कैविटी का खतरा बढ़ जाता है। एसिड से बचने के लिए खट्टी चीजें खाने के तुरंत बाद कुल्ला करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Cough Syrup: शहद-अदरक वाले कफ सिरप कितने सुरक्षित, क्या इनका कर सकते हैं इस्तेमाल? विशेषज्ञ से जानिए
गले में खराश और त्वचा पर प्रभाव
अत्यधिक खट्टे पदार्थों का सेवन गले में खराश का कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों में जो संवेदनशील होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा खट्टा खाने से शरीर में पित्त का असंतुलन हो सकता है, जिससे त्वचा पर चकत्ते, खुजली और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ शोध यह भी बताते हैं कि अत्यधिक खट्टा खाना जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है। यह शरीर में एसिड की मात्रा को बढ़ाकर इन्फ्लेमेशन को जन्म दे सकता है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए खासकर गठिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
