सब्सक्राइब करें

Cold and Cough: गले में दर्द के साथ नाक से आ रहा है पानी, इन घरेलू उपायों से दूर होगी आपकी परेशानी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 22 Feb 2026 07:17 PM IST
सार

Home Remedies For Cold And Cough: सर्दी-जुकाम एक बेहद सामान्य बीमारी है जिससे सभी लोग जीवन में कभी न कभी जरूर परेशान होते हैं। जुकाम होने के लगभग 24 घंटे पहले से ही उसके कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। उन लक्षणों को देखकर अगर आप कुछ सावधानियां बरतते हैं तो आप खुद को जुकाम होने से खुद को बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Cold and Cough Home Remedies: Effective Ways to Treat Sore Throat and Runny Nose Naturally
सर्दी-जुकाम - फोटो : Freepik.com

Natural Treatment For Sore Throat: मार्च का महीना शुरु होने में अब सिर्फ कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में मौसम धीरे-धीरे करवट लेना शुरू कर दिया है। बहुत से लोग अब रात में पंखा चलाकर सोना शुरु कर चुके हैं। इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना बहुत आम बात है, जिससे बहुत लोग परेशान रहते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि जुकाम होने से पहले शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं जिसे देखकर कुछ उपाय अपनाकर आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।



बदलते मौसम में जब गले में चुभन के साथ नाक से पानी बहता है, तो सामान्यतौर पर यह सर्दी-जुकाम का संकेत होता है। जुकाम होने के लगभग 24 घंटे पहले से ही कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे- गले में चुभन होना, नाक से पानी आना आदि। इन लक्षणों को देखकर अगर आप कुछ सावधानियां बरतते हैं तो आप खुद को सर्दी-जुकाम होने से बचा सकते हैं।

ऐसी स्थिति में एलोपैथिक दवाओं के तुरंत सेवन से बेहतर है कि हम अपनी रसोई में मौजूद औषधीय गुणों से भरपूर मसालों और जड़ी-बूटियों का सहारा लें। भाप लेना और सही मात्रा में गुनगुना पानी का सेवन श्वसन तंत्र में जमा कफ को पतला कर बाहर निकालने में मदद करता है। आइए इस लेख में उन असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत पहुंचा सकते हैं।

Trending Videos
Cold and Cough Home Remedies: Effective Ways to Treat Sore Throat and Runny Nose Naturally
अदरक - फोटो : Freepik.com

अदरक और शहद
गले के दर्द और खांसी के लिए अदरक और शहद का मेल काफी फायदेमंद होता है। अदरक में 'जिंजरॉल' नामक तत्व होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करने से गले की सूजन कम होती है और बहती नाक की समस्या में भी राहत मिलती है। यह गले की नसों को शांत कर चुभन से जल्दी छुटकारा दिलाने मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes Test: क्या HbA1c टेस्ट पर नहीं किया जा सकता आंख बंद करके भरोसा? रिपोर्ट ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Cold and Cough Home Remedies: Effective Ways to Treat Sore Throat and Runny Nose Naturally
भाप - फोटो : Adobe Stock

भाप और नमक के पानी से गरारा करना
अगर आपके गले में तेज दर्द है, तो हल्के गुनगुने पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाकर गरारे करें। यह गले के ऊतकों में जमा तरल पदार्थ और कीटाणुओं को बाहर निकालता है। इसके साथ ही गर्म पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलने का सबसे प्रभावी तरीका है। भाप लेने से श्वसन मार्ग की सूजन कम होती है और फेफड़ों तक ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारू हो जाता है।

ये भी पढ़ें- Hair Fall Tips: कम उम्र में ही तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? जान लें इसके पीछे के चार बड़े कारण

Cold and Cough Home Remedies: Effective Ways to Treat Sore Throat and Runny Nose Naturally
तुलसी का काढ़ा - फोटो : freepik.com

तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा
तुलसी को 'जड़ी-बूटियों की रानी' कहा जाता है, जो वायरल संक्रमण से लड़ने में हमारी बहुत मदद करता है। 5-7 तुलसी के पत्ते, 2 काली मिर्च और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार करें। यह काढ़ा न सिर्फ आपके बंद नाक को खोलता है, बल्कि शरीर के तापमान को नियंत्रित कर सर्दी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फेफड़ों की सफाई कर सांस लेना आसान बनाते हैं।

विज्ञापन
Cold and Cough Home Remedies: Effective Ways to Treat Sore Throat and Runny Nose Naturally
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त हाइड्रेशन बहुत जरूरी
बीमारी के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। गुनगुना पानी, हर्बल टी या सूप पीते रहें ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें। ठंडी चीजों और खट्टे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करें, क्योंकि ये गले की खराश को बढ़ा सकते हैं। अगर घरेलू उपायों के बाद भी तीन दिनों से ज्यादा बुखार, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में तकलीफ बनी रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed