सब्सक्राइब करें

World Health Day: खुद से ही तो नहीं पहुंचा रहे अपनी किडनी को नुकसान? ऐसी आदतें हैं तो तुरंत कर लें इनमें सुधार

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Apr 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
World Health Day 2025 Common bad Habits That May Harm Your Kidneys know kidney ko healthy kaise rakhe
किडनी की बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe stock

World Health Day 2025: किडनी हमारे शरीर का भले ही एक छोटा सा अंग है, पर इसके कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन अंग में होने वाली किसी भी समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला हो सकता है। हालांकि जिस तरह से हम सबकी लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इससे किडनी पर भी नकारात्मक असर हो रहा है। यही कारण है कि कम उम्र में ही किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।



कडनी हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। ये खून से टॉक्सिन्स, अपशिष्ट पदार्थ (जैसे यूरिया और क्रिएटिनिन) तथा अतिरिक्त पानी को बाहर करके शरीर को स्वस्थ बनाए रखती है। इतना ही नहीं शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है। किडनी में किसी गड़बड़ी का असर आपके हार्ट हेल्थ पर भी पड़ सकता है, क्योंकि इसमें होने वाली समस्याएं हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा देती हैं।

क्या आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय करते हैं?

Trending Videos
World Health Day 2025 Common bad Habits That May Harm Your Kidneys know kidney ko healthy kaise rakhe
किडनी को स्वस्थ रखना जरूरी - फोटो : Freepik.com

खुद से ही तो नहीं बढ़ा रहे किडनी की दिक्कत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, किडनी एरिथ्रोपोइटिन नामक हार्मोन का उत्पादन करती है जो बोन मैरो को लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए प्रेरित करता है। शरीर में पीएच बैलेंस को बनाए रखने और पानी का संतुलन बनाए रखने के लिए भी किडनी का सही तरीके से काम करते रहना जरूरी है। पर क्या आप खुद से ही तो इस महत्वपूर्ण अंग के लिए दिक्कतें नहीं बढ़ा रहे हैं?

ये सवाल इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आपकी छोटी-छोटी गलतियां किडनी को डैमेज करने वाली हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2025 Common bad Habits That May Harm Your Kidneys know kidney ko healthy kaise rakhe
ज्यादा नमक के नुकसान - फोटो : Freepik

नमक का ज्यादा सेवन तो नहीं करते आप

भोजन में अत्यधिक सोडियम (नमक) रक्तचाप बढ़ाता है इससे किडनी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, अधिक नमक के सेवन से क्रोनिक किडनी डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

नमक खाना सिर्फ हृदय स्वास्थ्य के लिए दिक्कत नहीं बढ़ाता है, ये आदत किडनी के लिए भी ठीक नहीं है।

World Health Day 2025 Common bad Habits That May Harm Your Kidneys know kidney ko healthy kaise rakhe
खूब पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

कम पानी तो नहीं पी रहे हैं आप ?

कम पानी पीने से भी किडनी के लिए दिक्कतें बढ़ने लगती है। पानी कम पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और सही तरीके से शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे किडनी स्टोन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी ने एक रिपोर्ट में बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी फंक्शन बेहतर होता है। पर अगर आप कम पानी पीते हैं तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन
World Health Day 2025 Common bad Habits That May Harm Your Kidneys know kidney ko healthy kaise rakhe
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

इन गड़बड़ आदतों से भी बढ़ सकती है दिक्कत

  • अधिक चीनी और जंक फूड ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इससे भी किडनी को नुकसान पहुंचती है।
  • धूम्रपान या शराब पीना भी आपके लिए खतरनाक है। ये किडनी की रक्त वाहिकाओं को संकीर्ण कर देते हैं, जिससे किडनी को रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है।
  • बार-बार दर्द वाली दवाएं खाना भी नुकसानदायक है। खुद से ही इन दवाओं का अधिक उपयोग किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अधिक मात्रा में प्रोटीन डाइट भी किडनी पर अधिक दबाव बढ़ा सकता है।


संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और नशे से परहेज करके हम अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed