आजकल की जीवनशैली और खानपान में लोगों को कब्ज की समस्या होना आम बात है। सुबह उठकर व्यक्ति की नित्य क्रिया में शामिल होता है शौच करना। अगर हमारा पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो पूरा दिन परेशानी में गुजरता है। कब्ज हो तो बिना कुछ खाए भी पेट भारी लगता है। कभी पेट फूल जाता है और गैस भी बनने लगती है। कब्ज होने पर गैस की समस्या लोगों के बीच शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। लोग सोचते हैं कि कब्ज ही तो है, इसमें क्या बार-बार दवा लेना। लेकिन आप दवाओं के बिना घरेलू उपायों से भी तो समाधान पा सकते हैं। आयुर्वेद में इसके कई उपाय बताए गए हैं, उन्हीं उपायों में से यहां हम बता रहे हैं 5 आसान घरेलू उपायों के बारे में:
{"_id":"5f25698ad2013604e23ebbea","slug":"constipation-symptoms-treatment-prevention-tips-constipation-home-remedies-for-stomach-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब्ज में बड़े काम के हैं ये 5 घरेलू उपाय, पुरानी से पुरानी समस्या दूर करता है 'जादुई पानी'","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कब्ज में बड़े काम के हैं ये 5 घरेलू उपाय, पुरानी से पुरानी समस्या दूर करता है 'जादुई पानी'
Mon, 28 Sep 2020 11:14 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Constipation
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब
- फोटो : पेक्सेल्स
- सेब, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ होगा।
Constipation
- हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीने से आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। यही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजवाइन, त्रिफला
- फोटो : social media
- यदि कब्ज हो तो 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं। अब इसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Constipation
- फोटो : Pixabay
- गैस की समस्या में आपने इनो का इस्तेमाल तो किया ही होगा। कब्ज में आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी सकते हैं। यह इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।