खाने में चावल का सेवन रोज ही लगभग हर घर में किया जाता है। पूरे देश में चावल के कई लाजबाव पकवान बनाए जाते हैं। भारत के पूर्वी और उत्तरी हिस्से में तो चावल हर घर में रोज ही बनाए जाते हैं। लोग बड़े चाव के साथ इसे खाते हैं। लेकिन चावल का ज्यादा सेवन आपके दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चावल बहुत पहले से ही भारतीय परिवारों की थाली का अहम हिस्सा है। चावल वैसे तो स्वास्थ के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है। इसके सेवन के फायदे भी हैं, लेकिन चावल का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है। आइए, जानते हैं कि किस वजह से चावल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है...
चावल का ज्यादा सेवन डाल सकता है आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय चावल का सेवन करने से यह हमारे शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है क्योंकि रात का भोजन करने के बाद हम सो जाते हैं। आज के समय में शुगर और दिल से संबंधित परेशानियां बढ़ गई हैं। इन मरीजों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार चावल का सेवन अधिक मात्रा में करने और शारीरिक रुप से कोई एक्टिविटी न करने के कारण चावल सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
खाने में चावल का प्रयोग बहुत पहले से किया जाता है। लेकिन पहले के मुकाबले आज के समय में शारीरिक श्रम न के बराबर रह गया है। आज के समय में ज्यादातर लोग ऑफिस वर्क करते हैं। जिसके कारण उन्हें पूरे दिन एक जगह बैठकर भी काम करना पड़ता है। इस तरह से चावल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
आज के टाइम में उगाया जाने वाला चावल ऑर्सेनिक होता है, जिसकी वजह से भी ये आपके स्वास्थ पर बुरा असर डालता है। मैनचेस्टर और सलफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध के अनुसार चावल की खेती करने वाली भूमि की मिट्टी आर्सेनिक अधिक मात्रा में होता है। जो हमारे शरीर में पहुंचकर टॉक्सिन्स के साथ मिल जाता है इससे हमें कार्डियोवस्कुलर डिजीज की प्रॉब्लम हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।