फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Tue, 08 Sep 2020 09:05 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 08 Sep 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
easy Home remedies to avoid cold cough in hindi
जुकाम से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : freepik

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो ही जाती है। इसलिए जब मौसम बदल रहा हो तो खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दी-जुकाम होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत भी नहीं होती है। हमारे घर की रसोई में ही कई ऐसी चीजें और मसाले होते हैं जिनका उपयोग करके आप सर्दी-जुकाम में राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा बढ़े तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो जानते हैं कि सर्दी जुकाम होने पर कौन से आसान उपाय कर सकते हैं।


 

easy Home remedies to avoid cold cough in hindi
गुनगुना पानी पीएं या गर्म पानी की भाप लें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अगर सर्दी के कारण गला बंद महसूस हो तो गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी करके आप उसमें थोड़ा सा नमक डालकर गरारा कर सकते हैं। इससे जमा हुआ कफ साफ होता है, और गला खुल जाता है। इससे सीने में जमा हुआ कफ भी निकल जाता है। ये नुस्खा लगभग हर घर में सभी को पता होता है। जुकाम होने पर गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं।  इससे आपको खांसी और गले की खराश में आराम मिलेगा।

easy Home remedies to avoid cold cough in hindi
हल्दी वाला दूध - फोटो : अमर उजाला

हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर रात को सोते समय गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पीएं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी जुकाम में बहुत फायदा पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy Home remedies to avoid cold cough in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हमारी रसोई में काली मिर्च, अदरक, जैसे मसाले आसानी से मिल जाते हैं। सर्दी होने पर मसाले वाली चाय बनाकर पिएं। इससे आपको राहत मिलेगी। चाय बनाने के लिए उसमें अदरक, काली, मिर्च, एक या दो लौंग, और कुछ तुलसी के पत्ते डालना चाहिए। ये सारी चीजें आपको तुरंत राहत पहुंचाती हैं।

विज्ञापन
easy Home remedies to avoid cold cough in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सर्दी-जुकाम होने पर गर्म पानी ही पीना चाहिए। इसके साथ आप और भी गर्म चीजें जैसे सूप आदि ले सकते हैं। सब्जियों के सूप में आप अदरक, काली मिर्च भी डाल सकते हैं। ये सूप आपको फायदा पहुंचाएगा। सर्दी जुकाम में ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed