सब्सक्राइब करें

Coronavirus News: संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता, 15 दिन में दो नई वैक्सीन को मंजूरी; जानिए इसकी खासियत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Jun 2025 05:37 PM IST
सार

Covid Vaccine: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 15 दिन में यूएस फूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने दो नई अपडेटेड वैक्सीन को मंजरी दे दी है। माना जा रहा है कि ये टीके नए वैरिएंट्स के खिलाफ भी लोगों को सुरक्षा देने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
coronavirus cases and risk worldwide covid vaccine mNEXSPIKE and Nuvaxovid update and efficacy
कोरोना की नई वैक्सीन - फोटो : Freepik.com

Covid Vaccine: पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। एक समय जब ये माना जाने लगा था कि वायरस का प्रभाव अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, तभी वायरस में हुए कुछ नए म्यूटेशंस के कारण फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। इन दिनों भारत सहित कई देशों में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन के JN.1 और इसके सब-वैरिएंट्स के जिम्मेदार पाया गया है। 


इन सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और LF.7) में कुछ अतिरिक्त म्यूटेशन देखे गए हैं, जो इसे अति संक्रामक बनाते हैं।

अमर उजाला से बातचीत में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जीन साइंटिस्ट प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि समय के साथ हमारे शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा कमजोर होती जाती है। वहीं ये वैरिएंट्स आसानी से शरीर की इम्युनिटी को चकमा देने में भी सफल हो रहे हैं, यही कारण है कि एक बार फिर से संक्रमण में उछाल देखा जा रहा है।

इस खतरे से बचाव के लिए इम्युनिटी को बूस्ट देना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले 15 दिनों में यूएस फूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने दो नई अपडेटेड कोविड वैक्सीन को मंजरी दी है। माना जा रहा है कि ये टीके नए वैरिएंट्स के खिलाफ लोगों को सुरक्षा देने में मददगार हो सकते हैं।

Trending Videos
coronavirus cases and risk worldwide covid vaccine mNEXSPIKE and Nuvaxovid update and efficacy
अपडेटेड वैक्सीन कोविड-19 - फोटो : Freepik.com

मॉडर्ना की एम.नेक्सस्पाइक वैक्सीन

न्यूज एजेंसी राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एफडीए ने मॉडर्ना (एमआरएनए) की नई कोविड-19 वैक्सीन एम.नेक्सस्पाइक (mNEXSPIKE) को मंजूरी दी है। इसे 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को दिया जा सकेगा। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ये टीके 12 से 64 वर्ष की आयु के लोगों को भी दिए जा सकते हैं, अगर उनमें कोई कोमोरबिडिटी जैसे अंतर्निहित जोखिम हैं। 

यह नई पीढ़ी की वैक्सीन है। इसे फिलहाल कम खुराक में बनाया गया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus cases and risk worldwide covid vaccine mNEXSPIKE and Nuvaxovid update and efficacy
उच्च जोखिम वालों का टीकाकरण - फोटो : Freepik.com

वैक्सीन की शेल्फ लाइफ और प्रभाविकता बेहतर

मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने एक बयान में कहा, हमारे तीसरे उत्पाद, mNEXSPIKE को मंजूरी मिली है। ये संक्रमण के  उच्च जोखिम वाले लोगों को गंभीर बीमारी से बचाने में मददगार हो सकती है। इस वैक्सीन को फ्रीजर के बजाय रेफ्रिजरेटर में भी संग्रहित किया जा सकता है, जिससे इसकी शेल्फ लाइफ लंबी हो जाती है और वितरण भी आसान होता है।  

कंपनी का दावा है कि ये नई वैक्सीन सुरक्षित है और असर के मामले में पहले वाली वैक्सीन जितनी ही, या कुछ मामलों में उससे भी बेहतर है। सबसे खास बात ये है कि वैक्सीन नए वैरिएंट्स से सुरक्षा दे सकती है।

coronavirus cases and risk worldwide covid vaccine mNEXSPIKE and Nuvaxovid update and efficacy
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण - फोटो : Freepik.com

नोवावैक्स के टीके को मिली थी मंजूरी

इससे पहले 18 मई को प्रकाशित रिपोर्ट में हमने जानकारी दी थी कि एफडीए ने नोवावैक्स के एक नए टीके को मंजूरी दी है, इसके साथ भी कुछ शर्तें भी रखी गई थी। ये टीके सिर्फ उन्हीं लोगों को दिए जा सकेंगे जो इसके लिए उपयुक्त होंगे। 

अनुमोदन पत्र के अनुसार, नुवैक्सोविड नामक वैक्सीन का उपयोग 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों और 12 से 64 वर्ष के बीच के उन लोगों के लिए किया जा सकेगा जिनमें कम से कम एक अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या (कोमोरबिडीटी) है। ये स्थितियां कोविड संक्रमण के कारण गंभीर बीमारी विकसित होने के जोखिम को बढ़ाती है। 

स्वास्थ्य नियामक ने कहा था कि एहतियाती तौर पर प्रभावित हिस्सों में उच्च जोखिम वाले लोगों को कोरोना की बूस्टर वैक्सीन लेने की सलाह दी है, जिससे शरीर में अतिरिक्त सुरक्षा विकसित की जा सके। 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपडेटेड बूस्टर वैक्सीन देकर उन्हें गंभीर रोग से बचाने में मदद मिल सकती है।


-----------
स्रोत
US FDA approves Moderna's next-generation COVID vaccine for adults 65 or older


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed