फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इन गानों को गुनगुनाते हुए 20 सेकेंड तक धोएं अपने हाथ, कई देशों में चल रहा हैंडवाश सॉन्ग

Wed, 04 Mar 2020 02:43 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Mar 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
coronavirus hand washing song happy birthday to prevent corona virus covid 19
Handwash, hand wash, Coronavirus - फोटो : Social Media

कोरोनावायरस (COVID-19) दुनिया भर में फैल रहा है और देश में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आने के बाद लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ हाथ धोने के महत्व पर बार-बार जोर दे रहे हैं। कारण कि हाथों के जरिए ही ज्यादा संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। अमेरिका के सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक संक्रमण से बचने के लिए 20 सेकेंड तक हाथों को धोना जरूरी है। 

coronavirus hand washing song happy birthday to prevent corona virus covid 19

सीडीसी ने हाथ धोने के दौरान गाना गुनगुनाने की भी सलाह दी है। सीडीसी के मुताबिक आप गाना गुनगुनाते हुए 20 सेकेंड अपने हाथ धोने पर खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आप हाथों को साबुन या लिक्विड हैंडवाश से रगड़(स्क्रब) कर धो सकते हैं। दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और स्वास्थ्य संस्थाएं हाथ धोने के लिए 'लो बेगाज मम्बो नंबर 5' से लेकर 'गॉड सेव द क्वीन' जैसे गानें सुझा रहे हैं। 

coronavirus hand washing song happy birthday to prevent corona virus covid 19
Hand Wash

हैप्पी बर्थ डे टू यू
कई स्वास्थ्य संस्थानों ने लोगों को "हैप्पी बर्थ डे टू यू" गाना दो बार गाने का सुझाव दिया है। इस दौरान 20 सेकेंड तक अपने हाथों को रगड़ने का सुझाव दिया गया है। सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कुछ वैकल्पिक गानों का भी सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus hand washing song happy birthday to prevent corona virus covid 19
Hand Wash

गॉड सेव द क्वीन
कुछ राजनेताओं ने हैंडवाश को राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए गाना सुझाया है। ब्रिटिश राजनेता एंड्रयू सेलस ने लोगों को अपने हाथ धोते समय राष्ट्रगान "गॉड सेव द क्वीन" का पहला पैरा गाने का प्रस्ताव दिया है। पिछले सप्ताह ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने भी ऐसा ही सुझाव दिया था। 

विज्ञापन
coronavirus hand washing song happy birthday to prevent corona virus covid 19
Hand Wash

पुतिन-कुइलो
कुछ देशों में, हैंडवाश सांग के बहाने राजनीति भी हो रही है। यूक्रेन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, उलियाना सुप्रुन ने कहा कि अपने हाथों की सफाई करते समय लोगों को "पुतिन- कुइलो" गाना गाना चाहिए! मालूम हो कि इस गाने में पुतिन की आलोचना की गई है। साल 2014 में एक फुटबॉल मैच में रूसी उद्घोषणा के दौरान यह गाना यूक्रेन सरकार के समर्थकों के बीच लोकप्रिय हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed