भारत में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 93 हजार से अधिक नए मरीजों का पता चला है। जिन राज्यों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लगभग 80 फीसदी नए मरीज इन्हीं राज्यों से हैं। हालांकि इस दौरान देश में टीकाकरण अभियान में भी काफी तेजी आई है। देश में अब तक कोरोना के करीब सात करोड़ 60 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर हम कब इस कोरोना संक्रमण को काबू कर पाएंगे?
{"_id":"606989538ebc3ec44553017d","slug":"coronavirus-in-india-latest-update-covid-19-vaccination-update-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: आखिर कब काबू में आ पाएगा कोरोना संक्रमण, बचने के लिए और क्या करना चाहिए?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: आखिर कब काबू में आ पाएगा कोरोना संक्रमण, बचने के लिए और क्या करना चाहिए?
Sun, 04 Apr 2021 03:13 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं, इसके क्या कारण हैं?
- दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. गौतम खटक कहते हैं, 'कोरोना की जब शुरुआत हुई थी, तब पूरा लॉकडाउन कर दिया गया था, क्योंकि तब यह बिल्कुल नया था। उस दौरान इसका कोई इलाज नहीं था। लॉकडाउन के दौरान सरकार को समय मिल गया, इससे बचाव के उपाय ढूंढने का। शुरू-शुरू में काफी कैजुअलिटी भी हुई। फिर साल 2020 भी गया और हमें पता लगा कि हम इस बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। 16 जनवरी 2021 से पूरे देश में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। तब लोगों ने सोचा कोरोना संक्रमण कम हो गया है, सभी निश्चिंत हो गए और लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। लोगों ने कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन करना बंद कर दिया। बड़े-बड़े आयोजनों में लोग भीड़ जुटाने लगे और इन्हीं वजहों से कोरोना फिर फैलने लगा और केस एकदम से बढ़ने लगे।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अब टीकाकरण अभियान भी बहुत तेजी से हो रहा है, हम कब इस कोरोना संक्रमण को काबू कर पाएंगे?
- डॉ. गौतम खटक कहते हैं, 'टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया है, पहले फर्स्ट डोज लगेगी और फिर उसके बाद सेकंड डोज लगेगी। कोवैक्सीन की जो नई गाइडलाइंस आई हैं, उसमें उन्होंने पहली और दूसरी डोज के अंतराल को बढ़ाकर 6-8 हफ्ते कर दिया है। वैक्सीन की डोज हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करेगी। जब दूसरी डोज लग जाएगी, उसके बाद ही हम इस कोरोना की दूसरी लहर से बच पाएंगे। दूसरे देशों में भी वैक्सीन लगने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर टीकाकरण हो चुका है, उसके बाद हमें कोरोना से बचने के लिए और क्या करना चाहिए?
- डॉ. गौतम खटक कहते हैं, 'अगर वैक्सीन लग भी गई है, तब भी लापरवाही नहीं बरतनी है। हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि हमने वैक्सीन लगवा ली है तो हमें कुछ नहीं होगा या हम मास्क नहीं लगाएंगे, हाथों को सैनिटाइज नहीं करेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी) का पालन नहीं करेंगे। हमें सबकुछ पहले की तरह ही करना है। डोज लेने के बाद भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन करना है। जब तक कोरोना वायरस नियंत्रित नहीं हो जाता है, तब तक हमें सबकुछ करना है। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का भी पालन करना है।'