देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं और हर दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, जो काफी चिंता की बात है। हालांकि इस बीच देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है और हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक सात करोड़ 91 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"606ab80d8ebc3ec89c78172e","slug":"coronavirus-in-india-latest-update-covid-19-vaccination-update-coronavirus-question-answer-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: ऐसे लोगों को कोरोना का खतरा होता है ज्यादा, इन बातों का रखें खास ख्याल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड-19: ऐसे लोगों को कोरोना का खतरा होता है ज्यादा, इन बातों का रखें खास ख्याल
Mon, 05 Apr 2021 12:46 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड के इस दौर में जो हृदय के मरीज हैं, उन्हें किस बात का ख्याल रखना चाहिए?
- दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल के डॉ. मनोज कुमार कहते हैं, 'कोई भी कोमोरबिडिटी हो, हृदय रोग हो, शुगर हो, ब्लड प्रेशर हो या रेस्पिरेटरी इलनेस (सांस की बीमारी), ऐसे लोगों में कोविड का खतरा ज्यादा होता है। खासकर जो हृदय मरीज हैं, उनपर भी यह आमलोगों से अधिक असर करता है। ऐसे मरीजों से अनुरोध है कि आपकी जो पहली दवाइयां हैं, उनको लेते रहें। आपके डॉक्टर ने आपको जो भी प्रिकॉशन्स (एहतियात) लेने के लिए कहे हैं, उनका ख्याल रखें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर किसी को बुखार है और उसे इसका कारण नहीं पता है, तो क्या उसे टीकाकरण करवाना चाहिए?
- डॉ. मनोज कुमार कहते हैं, 'अगर आपको बुखार है तो वैक्सीन लगवाने से पहले अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। नॉर्मल (सामान्य) वायरल फ्लू भी है तो उससे रिकवर होने के बाद ही टीकाकरण करवाएं। इसके साथ ध्यान रखें कि टीकाकरण करवाने के बाद भी आपको कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन करना है। मास्क लगाना है, हाथों को लगातार सैनिटाइज करना है और भीड़ वाली जगह नहीं जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड की इस जंग में आमजन की कितनी भागीदारी है?
- डॉ. मनोज कुमार कहते हैं, 'कोरोना महामारी की इस पूरी लड़ाई में आमजन की सबसे बड़ी भागीदारी है। हम नियम बना सकते हैं या दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं, लेकिन निभाना तो केवल जनता को ही है। पीएम मोदी ने भी खुद कहा है कि जब तक लोगों की भागीदारी नहीं होगी, तब तक इस जंग से नहीं जीत पाएंगे। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन भी आप अपने लिए ही करेंगे। अगर आपको कोई भी लक्षण दिखता है तो तुरंत जांच करवाएं और खुद को क्वारंटीन करें।'