{"_id":"606ab4e68ebc3ec4487ae673","slug":"consuming-sugary-diet-in-childhood-may-cause-memory-problems-in-later","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: बच्चों को देते हैं ज्यादा मीठी चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अध्ययन: बच्चों को देते हैं ज्यादा मीठी चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों का खाना
- फोटो : pixabey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीठी चीजें खाना और पीना सभी को बहुत पसंद होता है। पसंद से हटकर अगर सेहत के हिसाब से बात करें तो हम सभी को पता होता है कि ज्यादा मात्रा में शर्करा युक्त पेय पदार्थों का सेवन करना हमें मोटापा, मधुमेह और दांतों की सड़न सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार बना सकता है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर और ज्यादा पड़ता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि बचपन में शर्करा युक्त पेय पदार्थों का बहुत अधिक सेवन करना व्यस्कावस्था में याददाश्त से संबंधित परेशानियों का कारण बन सकता है। ऐसे में यदि आपका बच्चा भी शर्करा युक्त पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करता है तो अभी से ही सावधान हो जाइए, यह काफी नुकसानदायक हो सकता है।
2 of 6
बच्चों को दें पौष्टिक आहार
- फोटो : अमर उजाला
'ट्रांसलेशन साइकेट्री' नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि ज्यादा मीठे पेय पदार्थों के सेवन से गट माइक्रोबायोम में कई तरह के परिवर्तन हो सकता है जोकि बाद में मस्तिष्क के किसी विशेष हिस्से को प्रभावित करता है। गट माइक्रोबायोम पेट और आंतों में बढ़ने वाले सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया होते हैं।
3 of 6
food
- फोटो : pixa
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार अमेरिकी लोगों में इस तरह की आदतें ज्यादा देखने को मिलती हैं। मीठा पेय पदार्थ इन लोगों के आहार में अतिरिक्त मिठास का एक प्रमुख स्रोत है। चूंकि यह जीवनशैली का हिस्सा हो गया है ऐसे में अध्ययन के दौरान पाया गया कि दो-तिहाई युवा और बच्चे रोजाना कम से कम एक मीठे पेय का सेवन जरूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यूएससी डॉर्नसाइफ कॉलेज ऑफ लेटर्स, आर्ट्स एंड साइंस में बायोलॉजिकल साइंसेज की एसोसिएट प्रोफेसर स्कॉट कनोस्की ने आहार और मस्तिष्क के बीच संबंधों का कई वर्षो तक अध्ययन किया। चूहों पर किए गए अध्ययन में उन्होंने पाया कि मीठे पेय पदार्थ न केवल याददाश्त को प्रभावित करते हैं साथ ही गट माइक्रोबायोम पर इनका बुरा प्रभाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
सॉफ्ट ड्रिंक
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान चूहों को मीठे पेय पदार्थ दिए। इन चूहों के एक महीने के होने पर उनका याददाश्त परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने पाया कि पानी पीने वाले चूहों की तुलना में अधिक मात्रा में मीठा पेय पदार्थ पीने वाले चूहों की याददाश्त में कई तरह की समस्या देखी गई।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।