जब सर्दियां जाने लगती हैं और गर्मियों का मौसम आने लगता है तो शुरुआत में बड़ा अच्छा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे जब गर्मी बढ़ने लगती है तो फिर परेशानी का सबब बन जाती है। अगर आप सोच रहे होंगे कि गर्मियों का मौसम ही अच्छा है, तो यह भी जान लीजिए कि ये मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर गर्मियों में कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है?
{"_id":"606aacd48ebc3e8d3663f896","slug":"common-summer-diseases-here-are-some-of-the-most-common-diseases-in-summer-and-tips-to-avoid-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: गर्मियों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, न करें लापरवाही","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: गर्मियों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, न करें लापरवाही
Mon, 05 Apr 2021 12:01 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हीट स्ट्रोक
- गर्मियों के मौसम में हीट स्ट्रोक यानी लू लगना तो आम बात है। दरअसल, यह तेज और चिलचिलाती धूप में ज्यादा देर तक रहने की वजह से होता है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लू लगने की वजह से सिरदर्द, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में संभल कर रहने की जरूरत है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
फूड प्वॉयजनिंग
- गर्मियों की सबसे आम बीमारियों में से एक फूड प्वॉयजनिंग है, जो दूषित भोजन या पानी के सेवन के कारण होता है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के मुताबिक, इस मौसम में गर्मी और उमस के कारण बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं, जिसकी वजह से खाना और पानी दूषित हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि इस मौसम में आप रखा हुआ खाना या बाहर की कोई भी चीज खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिहाइड्रेशन
- यह गर्मियों में होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के मुताबिक, इस मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, गर्मी में पसीना बहुत आता है और पसीने के जरिये शरीर से ढेर सारा पानी बाहर निकल जाता है, इस वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सनबर्न
- न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के मुताबिक, सनबर्न सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कारण होता है जो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर व्यक्ति तेज धूप में काफी देर तक खड़ा रह जाता है, तो उसे सनबर्न हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि धूप में बाहर निकलने से पहले छाता ले लें और सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।