फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Medicine: रूस ने कोरोना की जिस दवा को दी मंजूरी, क्या उसे सभी ले सकते हैं?

Sat, 19 Sep 2020 01:10 PM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi Russia coronavirus drug Coronavir updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस ने कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए एक एंटी-वायरल दवा को मंजूरी दे दी है। इस दवा का नाम 'कोरोनाविर' (Coronavir) है और इसे आर-फार्म कंपनी ने बनाया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि दवा अगले हफ्ते तक रूस की दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी। कोरोनाविर को 'प्रिसक्रिप्शन ड्रग' के तौर पर मंजूरी मिली है यानी इसे डॉक्टर के सुझाए जाने पर ही खरीदा जा सकेगा। कोरोनाविर से पहले, मई में रूस की एक और दवा 'एविफाविर' (Avifavir) को भी मंजूरी मिली थी। 

Coronavirus Medicine updates in hindi Russia coronavirus drug Coronavir updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तीसरे चरण में 168 मरीजों पर ट्रायल

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ये दोनों दवाएं जापान में विकसित की गई दवा 'फेविपिरविर' (Favipiravir) के फॉर्म्युले पर आधारित हैं। फेविपिरविर भी एक एंटी वायरल दवा है, जिसका जापान में फ्लू और अन्य वायरल संक्रमण के इलाज में किया जाता है। 

Coronavirus Medicine updates in hindi Russia coronavirus drug Coronavir updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आर-फार्म ने बताया कि उसे कोरोना वायरस से संक्रमित 168 मरीजों पर तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के बाद कोरोनाविर के लिए मंजूरी मिली है। रूसी सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले कोरोनाविर को जुलाई में अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के मरीजों पर इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi Russia coronavirus drug Coronavir updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से जंग की रेस में आगे निकलने की होड़

जानकारों का कहना है कि नई दवा के बारे में रूस का ताजा एलान दिखाता है कि वो कोरोना वायरस से जंग की रेस में एक ग्लोबल लीडर के तौर पर सामने आना चाहता है। इससे पहले रूस ने कोविड-19 के लिए वैक्सीन स्पुतनिक-5 बनाया था और फिलहाल दूसरे देशों में इसके इस्तेमाल को मंजूरी दिलाने की कोशिशों में जुटा है। 

विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi Russia coronavirus drug Coronavir updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूसी वैक्सीन के भारत में लाने की तैयारियां भी चल रही हैं। रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने क्लिनिकल ट्रायल और देश में स्पूतनिक-वी की 10 करोड़ डोज के वितरण के लिए हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैब (डीआरएल) के साथ एक करार किया है। इसके अलावा वैक्सीन के उत्पादन के लिए भारत के पांच बड़े मैन्युफैक्चरर से बात चल रही है। ये उत्पादन न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed