सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अध्ययन: कोरोना होने के बाद कितने महीने तक शरीर में रहती है एंटीबॉडी? शोधकर्ताओं ने बताया

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says antibodies lasts 8 months after covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब से कोरोना वायरस दुनिया में आया है, तब से लेकर एंटीबॉडी को लेकर चर्चाएं कुछ ज्यादा ही चल रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर एंटीबॉडी क्या होती है? दरअसल, किसी वायरस या बीमारी से जब शरीर संक्रमित होता है तो शरीर एक सुरक्षात्मक प्रोटीन का उत्पादन करता है, जिसे एंटीबॉडी कहा जाता है। कोरोना होने के बाद भी शरीर में एंटीबॉडी बनती हैं, लेकिन ये एंटीबॉडी आखिर कब तक वायरस से बचाव कर सकती हैं, इसको लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। हालांकि ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि ये एंटीबॉडी चार से छह महीने तक शरीर में रहती हैं। अब इसी को लेकर एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि कोरोना से संक्रमित होने के आठ महीने बाद तक इंसान के शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज रहती हैं। 

Trending Videos
Coronavirus new study says antibodies lasts 8 months after covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह अध्ययन इटली के आईएसएस नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है। अध्ययन में 162 कोरोना मरीजों को शामिल किया गया था, जो सिम्प्टोमैटिक यानी लक्षण वाले थे। ये मरीज पिछले साल कोरोना की वजह से गंभीर रूप से बीमारी पड़े थे और उन्हें इमरजेंसी रूम में रखा गया था। मार्च और अप्रैल 2020 में इनके ब्लड सैंपल लिए गए थे और फिर बाद में नवंबर में दोबारा उनका ब्लड सैंपल लिया गया, ताकि एंटीबॉडी की जांच की जा सके। हालांकि इनमें से करीब 29 मरीजों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says antibodies lasts 8 months after covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद अगले आठ महीनों तक अधिकतर मरीजों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज मौजूद थे। उनमें से सिर्फ तीन मरीज ही ऐसे थे, जिनके शरीर में बीमारी से लड़ने वाले एंटीबॉडीज नहीं पाए गए। 

Coronavirus new study says antibodies lasts 8 months after covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay

इस अध्ययन में दो तिहाई पुरुष शामिल थे और उनकी औसत उम्र 63 साल थी। इनमें से करीब 57 फीसदी मरीज ऐसे थे, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। इनमें ज्यादातर मरीज उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के मरीज थे। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says antibodies lasts 8 months after covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन को 'नेचर कम्यूनिकेशन्स साइंटिफिक जर्नल' में हाल ही में प्रकाशित किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने एक और खास जानकारी दी है कि जिन मरीजों में संक्रमण के 15 दिन में एंटीबॉडीज नहीं बनीं, उनके गंभीर रूप से बीमार पड़ने का जोखिम ज्यादा था। 

स्रोत और संदर्भ:    
Neutralizing antibody responses to SARS-CoV-2 in symptomatic COVID-19 is persistent and critical for survival 
https://www.nature.com/articles/s41467-021-22958-8 

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'नेचर कम्यूनिकेशन्स साइंटिफिक जर्नल' में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed