Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करने के लिए सरकार टीकाकरण पर काफी जोर दे रही है। अब 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को भी वैक्सीन दिए जाने की शुरुआत हो चुकी है। एक आंकड़े के अनुसार देश में अब तक 17.7 करोड़ से ज्यादा लोगों को या तो कोविशील्ड या कोवैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है, उनमें से 3.9 करोड़ लोग दूसरा डोज ले चुके हैं। वैक्सीनेशन को लेकर अब भी लोगों को मन में कई तरह के सवाल और भ्रम हैं, हमारी कोशिश रहती है कि हम आपके मन में मौजूद सभी तरह के भ्रम को दूर कर सकें।
इस लेख में हम आहार विशेषज्ञ से जानेंगे कि टीकाकरण के पहले और बाद का खान-पान कैसा होना चाहिए? वैक्सीनेशन के बाद किन चीजों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए?
आहार विशेषज्ञ से जानिए: टीकाकरण के पहले और बाद में क्या खाएं? किन चीजों से करें बिल्कुल परहेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष्टिक आहार से नियंत्रित करें वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स
आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों के मन में टीकाकरण के दुष्प्रभावों को लेकर काफी डर है। यदि टीकाकरण के पहले और बाद में आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं तो इन दुष्प्रभावों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स को नियंत्रित करने में काफी हद तक सहायक हो सकता है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक लहसुन इम्युनिटी बढ़ाने और गट बैक्टीरिया को सक्रिय रखने में काफी बेहतरीन खाद्य पदार्थ माना जाता है। लहसुन में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो आंत में मौजूद सूक्ष्म जीवों के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसी तरह हल्दी में मौजूद करक्यूमिन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसे एंटी-स्ट्रेस फूड के रूप में भी जाना जाता है जोकि यह मस्तिष्क को तनाव से बचाता है। सभी लोगों को रोजना दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए।
उच्च रक्तचाप, कोरोनरी बीमारी और फेफड़ों के संक्रमण आदि को नियंत्रित करने के लिए अदरक का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है, इसलिए इसे रोजाना भोजन और चाय में मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसका सेवन वैक्सीनेशन के कारण होने वाली घबराहट को कम करने में सहायक हो सकती है।
सब्जियां हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हरी सब्जियां पोषक तत्वों, खनिजों और फेनोलिक यौगिकों से भरपूर होती हैं। इनमें कैल्शियम और खनिजों की भी उच्च मात्रा पाई जाती हैं। वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को दूर करने के लिए पालक, ब्रोकोली, साग आदि का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।