सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अध्ययन में दावा: कोरोना से मौत के आंकड़े छुपा रहे कई देश, जानिए कहां कितने लोग संक्रमण से गंवा चुके जान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says covid 19 has caused 69 lakh deaths globally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं और कहा जाता रहा है कि सही आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। अब इसको लेकर वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन इंस्टीट्यूट ने एक विश्लेषण किया है और दावा किया है कि लगभग सभी बड़े देशों ने कोरोना से मौत के सही आंकड़ों को छुपाया है। इसमें भारत से लेकर अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और इटली आदि देश शामिल हैं। 

Trending Videos
Coronavirus new study says covid 19 has caused 69 lakh deaths globally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वर्ल्डोमीटर्स नामक वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक कोरोना से 33 लाख 59 हजार लोगों की मौत हुई है। दरअसल, ये अलग-अलग देशों द्वारा सरकारी आंकड़ों में दिखाए गए मौतों के डाटा को जोड़कर बताया गया है। लेकिन हेल्थ मेट्रिक्स के विश्लेषण के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक कोरोना से करीब 6.9 मिलियन यानी 69 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े सरकारी आंकड़ों से दोगुने से भी ज्यादा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says covid 19 has caused 69 lakh deaths globally
coronavirus death - फोटो : amar ujala

हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन इंस्टीट्यूट के विश्लेषण के मुताबिक, कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में ही हुई हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों में काफी कम दिखाया गया है। अगर भारत और मैक्सिको की बात करें तो यहां दो गुना अधिक मौतें हुईं हैं, जबकि रूस में पांच गुना अधिक। 

Coronavirus new study says covid 19 has caused 69 lakh deaths globally
coronavirus death - फोटो : amar ujala

किस देश में कोरोना से अब तक कितनी मौतें (सरकारी आंकड़े- वर्ल्डोमीटर्स के मुताबिक) 

  • अमेरिका - 5,98,540 मौतें
  • भारत - 2,62,350 मौतें
  • मेक्सिको - 2,19,901 मौतें 
  • ब्राजील - 4,30,596 मौतें 
  • रूस - 1,14,723 मौतें 
  • ब्रिटेन - 1,27,651 मौतें  
  • इटली - 1,23,745 मौतें  
  • ईरान - 76,231 मौतें 
  • मिस्र - 14,150 मौतें  
  • दक्षिण अफ्रीका - 55,012 मौतें  
विज्ञापन
Coronavirus new study says covid 19 has caused 69 lakh deaths globally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना से मौत के सही आंकड़े (हेल्थ मेट्रिक्स के मुताबिक) 

  • अमेरिका - 9,05,289 मौतें
  • भारत - 6,54,395 मौतें
  • मेक्सिको - 6,17,127 मौतें 
  • ब्राजील - 5,95,903 मौतें 
  • रूस - 5,93,610 मौतें 
  • ब्रिटेन - 2,09,661 मौतें  
  • इटली - 1,75,832  मौतें  
  • ईरान - 1,74,177  मौतें 
  • मिस्र - 1,70,041 मौतें  
  • दक्षिण अफ्रीका - 1,60,452 मौतें  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed