सरकार ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है। एक आंकड़े के मुताबिक 17.7 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोवीशील्ड या कोवैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है, उनमें से 3.9 करोड़ लोगों को दूसरी डोज भी मिल चुकी है। हालांकि अब भी लोगों के मन में टीकाकरण को लेकर कई तरह के सवाल हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि जिन लोगों को एक बार कोविड का संक्रमण हो चुका है उन्हें कितने दिनों बाद टीकाकरण करना चाहिए? इसके समय को लेकर लोगों में मन में कई तरह के सवाल हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कोरोना संक्रमितों के लिए वैक्सीनेशन का सही समय क्या है? साथ ही अन्य कई परिस्थितियों में कितने दिनों के अंतराल पर टीकाकरण कराना चाहिए?
कोविड से ठीक हुए हैं तो इतने समय बाद लें वैक्सीन, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीएजीआई ने टीकाकरण को लेकर दिए हैं सुझाव
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने हाल ही में सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच 12-16 हफ्ते का अंतराल रखने का सुझाव दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इस पैनल ने कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों के टीकाकरण को लेकर भी सुझाव दिया है। सुझाव में कहा गया है कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित रह चुके हैं उन्हें रिकवरी के बाद छह महीने तक टीकाकरण नहीं कराना चाहिए।
पैनल के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी हो और दूसरी डोज से पहले संक्रमित हो गए हों, ऐसे लोगों को संक्रमण से ठीक होने के चार से आठ सप्ताह बाद ही टीकाकरण कराना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को किसी अन्य गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने या आईसीयू की जरूरत पड़ी हो, ऐसे लोगों को दूसरी डोज लेने से पहले चार से आठ सप्ताह तक इंतजार करना चाहिए।
इस बारे में सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि जिन लोगों को पहले वैक्सीन नहीं लगी है और वह कोरोना संक्रमण से ठीक होकर लौट चुके हैं उन्हें संक्रमण वाले दिन से 90 दिनों के बाद ही टीकाकरण कराना चाहिए। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में प्रतिरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर विनीता बल का कहती हैं कि संक्रमण के बाद शरीर में बनी इम्यूनिटी कुछ महीनों तक सक्रिय रहती है, ऐसे में ठीक होने के 6-8 सप्ताह के बाद ही ऐसे लोगों को वैक्सीनेशन कराना चाहिए।
यदि आपने वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है और संक्रमण से सुरक्षित हैं, लेकिन अनुपलब्धता के कारण दूसरी खुराक नहीं मिल पा रही है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि आपने कोवैक्सिन की खुराक ली है तो दूसरी खुराक के तय समय से 45 दिनों बाद तक टीकाकरण करा सकते हैं। यदि आपने पहली खुराक कोविशील्ड की ली है पहली डोज के तीन महीने बाद तक दूसरी खुराक ली जा सकती है।