सब्सक्राइब करें

बात काम की: कोरोना काल में ये दवाएं घर पर रखना न भूलें, जानें इनके बारे में सबकुछ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 May 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update You can keep these medicines at home during the corona period but doctors advice is necessary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इस वायरस की दूसरी लहर से संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे में इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों ने अपने वहां लॉकडाउन लगा रखा है, जिसके कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, मौजूदा समय की मांग भी यही दिखती है। ऐसे में हम घर पर रहकर खुद को सुरक्षित तो रख सकते हैं, लेकिन साथ ही विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ ऐसी दवाएं हैं, जिन्हें हम इस कोरोना काल में अपने घर पर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Trending Videos
coronavirus update You can keep these medicines at home during the corona period but doctors advice is necessary
Paracetamol - फोटो : istock

पैरासिटामोल दवा

  • इस कोरोना काल में घर पर पैरासिटामोल दवा का होना जरूरी है। जब आपको हल्का बुखार लगता है, तो डॉक्टर अमूमन इसी पैरासिटामोल दवा को लेने के लिए कहते हैं। चार से पांच घंटे के अंतराल पर ये दवा ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपका बुखार कम नहीं हो रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update You can keep these medicines at home during the corona period but doctors advice is necessary
cough syrup (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कफ सिरप

  • अगर आपको खांसी है या गले में किसी तरह का दर्द है, तो इसमें आपकी मदद कफ सिरप कर सकती है। गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार आप इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी खांसी कम नहीं हो रही है, तो फिर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
coronavirus update You can keep these medicines at home during the corona period but doctors advice is necessary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दर्द की दवा

  • कोरोना काल में आप घर पर दर्द की दवाएं भी रख सकते हैं। सिर में दर्द, बदन दर्द, शरीर में दर्द जैसी समस्याओं में ये दवाएं आराम देने का काम करती हैं। अगर आपको दर्द है  तो आप इन दवाओं का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपको लंबे समय तक इनका सेवन नहीं करना है और साथ ही दर्द कम न होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना है।
विज्ञापन
coronavirus update You can keep these medicines at home during the corona period but doctors advice is necessary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एंटी एलर्जिक दवा

  • आपके शरीर में अगर किसी तरह की एलर्जी हो रही है, तो इस कोरोना काल में इसे यूं ही छोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसे में आप घर में एंटी एलर्जिक दवा रख सकते हैं। लेकिन आपको इसका इस्तेमाल अपनी मर्जी से नहीं बल्कि डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed