{"_id":"609cfcf48ebc3ef1ae12399a","slug":"if-you-have-this-serious-diseases-along-corona-keep-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पहले से यदि आपको हैं ये बीमारियां तो जाइए सतर्क, लापरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से पहले से यदि आपको हैं ये बीमारियां तो जाइए सतर्क, लापरवाही पड़ेगी भारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Fri, 14 May 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना के दौरान अपना थोड़ा अधिक ध्यान रखें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar
डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ
सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 10 वर्ष
कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, वायरस का प्रभाव बढ़ा है, उसी तरह कुछ और यदि बढ़ना चाहिए तो वो हैं सावधानियां। यदि हमारी तरफ से लापरवाही बरती गई तो कोरोना संक्रमण के साथ बीमारियां भी बढ़ सकती हैं इसलिए यदि आपको पहले से बड़ी बीमारियां हैं तो कोरोना के दौरान अपना थोड़ा अधिक ध्यान रखें और चिकित्सक की बातों को नजरअंदाज न करें। अगली स्लाइड्स से जानिए कोरोना से पहले से यदि इन बीमारियों से ग्रसित हैं आप तो बरतें विशेष सावधानियां।
2 of 6
नसें भी कोरोना के दौरान कमजोर पड़ती हैं
- फोटो : Pixabay
कोरोना का शरीर पर प्रभाव
कोरोना न सिर्फ हमारी श्वसन क्षमता को प्रभावित करता है बल्कि यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर भी प्रभाव डालता है। नसें भी कोरोना के दौरान कमजोर पड़ती हैं। तनाव और अवसाद के अलावा यह भी एक कारण है कि व्यक्ति कोरोना के इलाज को दौरान या फिर बाद में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याओं का शिकार हो रहा है।
3 of 6
आपके रक्तचाप में बदलाव न हो
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज
यदि आपको डायबिटीज है और कोरोना हो गया है तो आपको अपना विशेष ख्याल रखना होगा। कोविड श्वसन तंत्र के अलावा भी नसों और अन्य अंगों को प्रभावित कर रहा है। कोशिश करें कि बार-बार आपके रक्तचाप में बदलाव न हो इसलिए तनाव न लें। किडनी की समस्या होने पर आहार और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि कोरोना संक्रमण के साथ ही ऐसे में डायबिटीज की समस्या भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ह्रदय का संचालन हमारे फेफड़ों से जुड़ा हुआ है
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्रदय रोग
यदि आपको ह्रदय रोग है या पहले अटैक आया हुआ है तब तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि यदि आप इस बात का भी ध्यान रखें कि डॉक्टर परिजन को कौनसी दवाएं दे रहे हैं। ह्रदय का संचालन हमारे फेफड़ों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में यदि फेफड़े अधिक संक्रमित है तो तय बात है कि उनका प्रभाव ह्रदय पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
छोटा- मोटा संक्रमण भी मुश्किल में डाल सकता है
- फोटो : pixabay
कैंसर
कैंसर की मरीजों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा कमजोर होती है। इसके पीछे दो कारण होते हैं। पहला तो रोग और दूसरा उसका इलाज। ऐसे में यदि कैंसर के मरीज को कोई छोटा- मोटा संक्रमण भी मुश्किल में डाल सकता है। ऐसे में पूरी संभावना है कि कोरोना वायरस तो आपके शरीर में आसानी से आक्रमण करेगा, साथ ही कैंसर का रोग भी बढ़ने लग सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।