फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: मास्क को साफ और कीटाणुमुक्त करने का अनोखा तरीका, न सर्फ की जरूरत और न पानी की

Mon, 10 Aug 2020 04:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips: How to Sanitize mask by Electric cooker, Washing mask and make it reusable by Clean without Water and detergent
Face Mask Washing - फोटो : Twitter@NewsAtIllinois

कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। लोगों को इंतजार है तो बस एक ही चीज का और वह है कोरोना की वैक्सीन। भारत समेत कई देश वैक्सीन तैयार कर लेने के काफी करीब हैं। जबतक वैक्सीन नहीं आती, तबतक साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग बरतने के साथ मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कोरोना से बचने के लिए एन-95 कारगर मास्क है, लेकिन पिछले दिनों वॉल्व वाले एन-95 मास्क को लेकर सलाह दी गई थी कि यह कोरोना से सुरक्षा नहीं देता। वॉल्व के जरिए वायरस अंदर जा सकते हैं। बिना वॉल्व वाला एन-95 मास्क कोरोना से बचाने में कारगर होता है, लेकिन यह महंगा होता है। ऐसे में बार बार साफ कर इसे यूज किया जा सकता है। लेकिन इसकी सफाई कैसे की जाए?

Coronavirus Prevention Tips: How to Sanitize mask by Electric cooker, Washing mask and make it reusable by Clean without Water and detergent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अमेरिकी की 150 साल पुरानी इलिनोइस यूनिवर्सिटी ने एन-95 मास्क को साफ और कीटाणुमुक्त करने का नया तरीका इजाद किया है। बताया गया है कि एन-95 मास्क को इलेक्ट्रिक कुकर की मदद से भी सैनेटाइज किया जा सकता है। इसमें 50 मिनट का समय लगता है। इस दौरान मास्क के फिल्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है।
Coronavirus Prevention Tips: How to Sanitize mask by Electric cooker, Washing mask and make it reusable by Clean without Water and detergent
एन-95 मास्क - फोटो : iStock
  • शोधकर्ताओं का कहना है कि एन-95 मास्क को अगर 50 मिनट तक 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कुकर में रखें तो यह कीटाणुमुक्त हो जाता है। इसके लिए आपको किसी केमिकल यानी रसायन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मास्क को सैनेटाइज करने के लिए सिर्फ एक तौलिए की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips: How to Sanitize mask by Electric cooker, Washing mask and make it reusable by Clean without Water and detergent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं का यह अध्ययन एन्वायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के मुताबिक, एन-95 मास्क को इस तरह सैनेटाइज करके उसे दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाया जा सकता है। शोधकर्ता हेलेन नगुयेन के मुताबिक, कपड़े वाला और सर्जिकल मास्क हमें ड्रॉपलेट्स से बचाते हैं, लेकिन एन-95 रेस्पिरेटर मास्क वायरस के बेहद बारीक कण से भी सुरक्षा देता है।
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips: How to Sanitize mask by Electric cooker, Washing mask and make it reusable by Clean without Water and detergent
Mask Care - फोटो : Twitter@NewsAtIllinois

इलेक्ट्रिक कुकर की मदद से ऐसे करें एन-95 मास्क को सैनिटाइज 

  • कुकर में केवल एक तौलिए को डबल फोल्ड करके बिछा दें
  • ऐसा इसलिए कि मास्क तक सीधे गर्माहट न पहुंचे। कुकर में पानी या कुछ औ नहीं डालना है।
  • इलेक्ट्रिक कुकर का तापमान 50 मिनट के लिए 100 ड्रिग्री सेल्सियस तक कर दें।
  • अब 50 मिनट के बाद इसे ठंडा होने दें।

आपका मास्क दोबारा इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed