कई बीमारियां आईं, जिन्होंने काफी खतरा पैदा किया। लेकिन कोरोना महामारी के आगे ये सभी छोटी पड़ती हुई नजर आई, क्योंकि इस वायरस ने पहली और दूसरी लहर के जरिए भारत में जमकर कहर मचाया। इस वायरस की वजह से लोग तो संक्रमित हुए ही, साथ ही काफी संख्या में लोगों की जान भी चली गई। वहीं, मौजूदा समय में कोरोना वायरस के केस में कमी देखी जा रही है। बात अगर पिछले दो दिनों की करें तो इस दौरान हजारों की संख्या में कोरोना से संक्रिमित होने वाले लोगों की संख्या सामने आई। जबकि कुछ दिनों पहले तक ये लाखों में आ रही थी। ऐसे में अब पाबंदियों में छूट देते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं तो आपको कैसी सावधानियां बरतनी चाहिए। तो चलिए अगली स्लाइड्स में जानते हैं इनके बारे में।
कोरोना से ऐसे बचें: ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या कर रहे हैं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, ये हैं बचाव के कुछ उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप करते हैं सार्वजनिक परिवन का उपयोग
- दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अगर आप सार्वजनकि परिवहन का उपयोग करते हैं, तो आपको कैसे कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना चाहिए। अगर आप दफ्तर जाने के लिए या कहीं बाहर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहान का उपयोग करते हैं, तो आपको अपनी यात्रा के दौरान मास्क पहनना है, अपने सह यात्रियों से उचित दूरी बनाकर रखनी है और साथ ही बिना वजह चीजों को छूने से बचना चाहिए आदि।
अगर आप रहते हैं ग्रामीण इलाकों में
- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जानकारी जो दी है, उसके मुताबिक एक बार इस्तेमाल हो चुके गमछे या कपड़े के मास्क की बाहरी सतह पर कोरोना के विषाणु हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पहले साबुन से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। गौरतलब, है कि कोरोना महामारी गांवों तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यहां के लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। साफ मास्क पहनने के अलावा हाथों को अच्छे से साबुन की मदद से धोना, सामाजिक दूरी का पालना करना भी जरूरी है।
मास्क जरूरी
- हमें एक बात का खास ध्यान रखना है कि हमें मास्क जरूर पहनना चाहिए। साफ-सुथरा मास्क पहनना चाहिए, समय-समय पर मास्क को बदलते रहना चाहिए, मास्क को बार-बार हाथ से नहीं छूना चाहिए, लोगों से मिलते-जुलते समय मास्क जरूर पहनें, घर से बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें आदि। इसके अलावा अगर आप डबल मास्क पहनते हैं, तो ये कोरोना के खतरे को काफी कम करने में मदद करता है।
कोरोना वैक्सीन लगवाना सही
- पिछले साल कोरोना की पहली लहर के समय हमारे पास कोरोना की वैक्सीन नहीं थी, लेकिन मौजूदा समय में हमारे पास वैक्सीन उपलब्ध है। साथ ही लोग भी काफी संख्या में टीकाकरण करवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अपनी बारी आने पर हर एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगवनी चाहिए, इससे कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीका लगाने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक स्लोगन के जरिए लिखा, 'टीका लगवाने में है आपकी भलाई, इससे जीतेंगे हम कोरोना से लड़ाई।'
स्त्रोत और संदर्भ:
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1402536808055853059
https://twitter.com/MoRD_GOI/status/1402484068810313731
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1402439007502430210
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1402439007502430210
अस्वीकरण नोट: यह लेख स्वास्थ्य मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।