{"_id":"60658c638ebc3ee65001d044","slug":"coronavirus-vaccine-update-johnson-johnson-covid-19-vaccine-batch-fails-quality-check-doses-unfit-for-use","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: जॉनसन एंड जॉनसन का टीका गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी ने की पुष्टि","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वैक्सीन: जॉनसन एंड जॉनसन का टीका गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी ने की पुष्टि
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन गुणवत्ता जांच में विफल हो गई है। इसकी पुष्टि कंपनी ने खुद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन ने बताया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन की एक खेप गुणवत्ता जांच में असफल रही है और वो इस्तेमाल करने लायक नहीं है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि खराब हुई खुराक की संख्या कितनी है। इसके अलावा अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इससे भविष्य में वैक्सीन की आपूर्ति कितनी प्रभावित होगी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन ने बुधवार को कहा कि एमर्जेंट बायोसॉल्यूशंस द्वारा बनाई गई वैक्सीन सामग्री गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में वैक्सीन के निर्माण में तेजी लाने के लिए 10 कंपनियों के साथ करार किया है, जिसमें एमर्जेंट बायोसॉल्यूशंस भी शामिल है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की खुराक बर्बाद हुई है। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि वो इस साल के अंत तक तक वैक्सीन के निर्माण के अपने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लेगी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'हम 2021 के अंत तक एक अरब से अधिक खुराक बनाने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। यह वैक्सीन 'वन शॉट डोज' पर आधारित है, यानी कोरोना से बचाव के लिए आपको इस वैक्सीन की सिर्फ एक ही खुराक लेनी होती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया है कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन 67 फीसदी प्रभावी है। वहीं गंभीर बीमारी को रोकने में यह कोरोना वैक्सीन 85.4 फीसदी कारगर साबित हुई है। क्लिनिकल ट्रायल के डेटा के मुताबिक, यह बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों पर अधिक प्रभावी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।