फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या अंडा, चिकन खाने से फैलेगा कोरोनावायरस? यहां जानें ऐसे ही कई सवालों के जवाब

Wed, 04 Mar 2020 05:37 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Mar 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus what to do what not to eat know key facts about Covid 19 rumours
आम लोगों के बीच कोरोना को लेकर कई सवाल हैं - फोटो : Amar Ujala

कोरोनावायरस दुनिया के कई देशों के बाद अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। अब तक भारत में कोरोनावायरस के 30 मामले सामने आ चुके हैं। इन लोगों को निगरानी पर रखा गया है। दुनियाभर में कोरोना की वजह से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित चीन रहा है।



सावधानी बरतते हुए भारत में भी सरकारों ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन आम लोगों के बीच कोरोना को लेकर कई सवाल हैं, जिनके जवाब के लिए बीबीसी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजन शर्मा से बात की। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 

coronavirus what to do what not to eat know key facts about Covid 19 rumours
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना वायरस का पता लगने पर मरीजों को अलग रखा जाता है, छोटे-छोटे ग्रुप्स में। कोरोना आमतौर पर बच्चों को प्रभावित नहीं करता है। जिन लोगों की उम्र 58 से ज़्यादा होती है, कोरोना का असर ऐसे बुजुर्गों पर ज्यादा होता है। गांव-देहात में कोरोना वायरस के फैलने की आशंका कम ही है। ये एक शहरी बीमारी है। हर खांसी, ज़ुकाम कोरोना वायरस नहीं हो सकता है। मौसम बदलने के साथ ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। कोरोना वायरस का कोई फौरी इलाज नहीं है। अगर आपको कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

coronavirus what to do what not to eat know key facts about Covid 19 rumours
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
  • चिकन खाने से कोरोना वायरस होने जैसी बातें सच नहीं हैं। भारत में जैसे खाना पकाया जाता है, उससे किसी वायरस के बचने की संभावना कम ही है। चिकन या अंडा खाने से कोई दिक्कत नहीं है।
  • गर्मी आने पर कोरोना वायरस कम हो जाएगा। जैसे ही तापमान बढ़ेगा कोरोना वायरस का असर कम हो जाएगा। 
  • सरकार ने जहां कोरोना सेंटर बनाए हैं, वहां लक्षण महसूस होने पर दिखाइए। देश में इतने धार्मिक मेले होते हैं, लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन कभी कोई वायरस नहीं फैलता है। 
  • अगर कोरोना से बचाव की बात करें तो थ्री-लेयर्ड मास्क होते हैं। दूसरा मास्क N-51 होता है. आम लोग साधारण सर्जिकल मास्क भी पहन लें तो ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus what to do what not to eat know key facts about Covid 19 rumours
उत्तर रेलवे के केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में एक अलग वार्ड तैयार रखा गया है - फोटो : नवनीत शरण

कोरोना वायरस से बच्चों का बचाव कैसे करें ?

  • तीन मार्च को कोरोना वायरस की वजह से नोएडा के स्कूल बंद होने की खबरें आई। क्या कोरोना का असर स्कूली बच्चों पर भी हो सकता है और सावधानी बरतने के लिए क्या किया जा रहा है? ऐसे सवालों के लिए नोएडा के सीएमओ अनुराग भार्गव से बात की गई। 
  • उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों को सेनिटाइज किया जा रहा है, क्योंकि एक स्कूल के पांच बच्चे कोरोना से प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे। सभी की सैंपलिंग करवाई गई थी, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना वायरस सात से आठ घंटे में नष्ट हो जाता है। 
विज्ञापन
coronavirus what to do what not to eat know key facts about Covid 19 rumours

उन्होंने कहा- ये दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं कि कैसे स्कूलों की सफ़ाई की जाए ताकि कोरोना न फैल सके। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत कोरोना वायरस के अहम लक्षण हैं। कोरोना बच्चों को कम ही प्रभावित करता है। अगर किसी को लक्षण महसूस होते हैं तो फौरन फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed