सब्सक्राइब करें

Covaxin Update: इन दो शहरों में जल्द होगा कोरोना की देसी वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल, यहां जानें विस्तार से

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
covaxin update in india in hindi: Launching Date of Coronavirus Vaccine India third Phase human Trial in these Cities
भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही 'कोवैक्सीन' - फोटो : ICMR/Amar Ujala

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सभी को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन की रेस में आगे निकले रूस और चीन के अलावा भारत समेत कई देश वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब हैं। देश में तीन वैक्सीन आगे चल रही है, जिनमें से एक है- आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही 'कोवैक्सीन'। सीरम इंडिया की वैक्सीन 'कोविशील्ड' और जायडस कैडिला की वैक्सीन 'जायकोव-डी' की तरह 'COVAXIN' के लॉन्च होने की तारीख अभी तय नहीं है। लेकिन यह वैक्सीन अपने ट्रायल के आखिरी चरण में है। देश के दो और शहरों में इसके अंतिम चरण का ट्रायल होने जा रहा है।

Trending Videos
covaxin update in india in hindi: Launching Date of Coronavirus Vaccine India third Phase human Trial in these Cities
'कोवैक्सीन' (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ट्विटर
  • भारत की इस देसी वैक्सीन 'COVAXIN' को लेकर उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर आई है। यहां के दो प्रमुख शहरों में इस वैक्सीन के तीसरे फेज का ह्यूमन ट्रायल शुरू होगा। इसकी अनुमति मिल गई है।  लेकर यूपी से गुड न्यूज आई है। भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही इस कोरोना वैक्सीन से देश को बड़ी उम्मीद है। अबतक के ट्रायल में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
covaxin update in india in hindi: Launching Date of Coronavirus Vaccine India third Phase human Trial in these Cities
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • वैक्सीन का ट्रायल लखनऊ और गोरखपुर में हो रहा है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोविड वैक्सीन 'COVAXIN' के फेज-3 के ट्रायल की अनुमति प्रदान की गई है। अक्तूबर में लखनऊ के एसजीपीजीआई और गोरखपुर में भारत बायोटेक के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज इस ट्रायल को लीड करेगा।
covaxin update in india in hindi: Launching Date of Coronavirus Vaccine India third Phase human Trial in these Cities
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खबरों के मुताबिक, भारत बायोटेक कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल के दौरान चिकित्सा शिक्षा के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे के संपर्क में रहेगा। इस दौरान उन्हें समय-समय पर वैक्सीन ट्रायल की गतिविधियों से अवगत कराते रहना होगा। भारत बायोटेक वैक्सीन को लखनऊ और गोरखपुर के लोगों पर प्रयोग कर सकेगी।
विज्ञापन
covaxin update in india in hindi: Launching Date of Coronavirus Vaccine India third Phase human Trial in these Cities
  • मालूम हो कि भारत बायोटेक कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता किया है। सेंट लुइस में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ कोरोना की सिंगल खुराक वैक्सीन- चिंप एडीनोवायरस के लिए एक लाइसेंस समझौते पर कंपनी ने हस्ताक्षर किया है। खबरों के मुताबिक, कंपनी के पास अमेरिका, जापान और यूरोप को छोड़कर अन्य सभी बाजारों में वैक्सीन को देने अधिकार होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed