सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Covid-19: देश में कोरोना के एक्टिव मामले 6400 से ज्यादा, नए XFG वैरिएंट के 163 केस; कितना खतरनाक है ये वैरिएंट

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jun 2025 07:31 PM IST
सार

  • देश में मुख्यरूप से ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 को प्रमुख माना जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर XFG वैरिएंट के भी केस रिपोर्ट किए जा रहे हैं।
  • हालिया आंकड़ों के मुताबिक देश में नए उभरते कोविड-19 वैरिएंट XFG के अब तक 163 मामले पाए गए हैं।

विज्ञापन
covid 19 in india latest news and active cases 163 cases of newly emerging XFG variant
कोरोना संक्रमण और खतरा - फोटो : Adobe Stock Photos

Covid-19: पिछले करीब 20 दिनों से भारत में कोरोना की एक नई लहर देखी जा रही है। हर दिन के साथ संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। 22 मई को जहां कुल एक्टिव मामले 257 थे, वो 9 जून (सोमवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा किए गए रिपोर्ट के अनुसार बढ़कर 6491 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही संक्रमण के 358 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 624 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।



देश में मुख्यरूप से ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 को प्रमुख माना जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर XFG वैरिएंट के भी केस रिपोर्ट किए जा रहे हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक देश में नए उभरते कोविड-19 वैरिएंट XFG के अब तक 163 मामले पाए गए हैं।


(हर दिन के साथ देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, डॉक्टर से जानिए मरीजों की स्थिति और जरूरी सलाह)

Trending Videos
covid 19 in india latest news and active cases 163 cases of newly emerging XFG variant
कोरोना के नए वैरिएंट्स के मामले - फोटो : Freepik.com

XFG के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इस नए कोविड वैरिएंट के 163 से मामले सामने आ चुके हैं। इसके सबसे अधिक 89 केस महाराष्ट्र में, उसके बाद तमिलनाडु (16), केरल (15), गुजरात (11) और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल (छह-छह) केस सामने आए हैं। 

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, रीकॉम्बिनेंट XFG वैरिएंट में चार नए म्यूटेशन हैं, जो इसे तेजी से फैलने और लोगों को संक्रमित करने में मदद कर रहे हैं। सबसे पहले कनाडा में इसकी शुरुआती पहचान की गई थी तब से ये तेजी से वैश्विक स्तर पर फैल रहा है।

बढ़ रहे हैं नए वैरिएंट के मामले

इससे पहले मई में इस वैरिएंट के कुल 159 केस सामने आए थे, जबकि अप्रैल में दो केस देखे गए थे। अब तक जून में भी दो सैंपल में इस वैरिएंट की पुष्टि की गई है। सोमवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या करीब 6500 होने वाली है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सतर्क रहने और कोरोना से बचाव को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 in india latest news and active cases 163 cases of newly emerging XFG variant
कोरोना के नए वैरिएंट्स - फोटो : Adobe stock photos

XFG वैरिएंट कितना खतरनाक?

इस नए और उभरते  XFG वैरिएंट को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ये वैरिएंट LF.7 और LP.8.1.2 से उत्पन्न हुआ है और इसमें चार प्रमुख स्पाइक म्यूटेशन (His445Arg, Asn487Asp, Gln493Glu, और Thr572Ile) हैं। ये म्यूटेशंस ही इसे सबसे तेजी से बढ़ने वाले वैरिएंट में से एक बनाते हैं। फिलहाल इसे भी ओमिक्रॉन के अन्य सब-वैरिएंट्स की तरह ज्यादा गंभीर या फिर चिंताजनक रोग कारक नहीं माना जा रहा है। इसकी प्रकृति अति संक्रामकता वाली जरूर है इसलिए बचाव को लेकर अलर्ट रहना जरूरी है।

covid 19 in india latest news and active cases 163 cases of newly emerging XFG variant
नए वैरिएंट्स की प्रकृति संक्रामक - फोटो : Adobe stock photos

अति संक्रामक हो सकता है ये वैरिएंट

इस वैरिएंट को लेकर चीनी विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि XFG, अन्य प्रकारों के साथ LP.8.1.1 वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामकता वाला हो सकता है। इसमें भविष्य में कोरोना के तेजी से प्रसार का कारण बनने की क्षमता हो सकती है, जिसको लेकर सतर्कता जरूरी है। भारत-अमेरिका सहित कई अन्य देशों में इस वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं।  इसके लक्षण भी अन्य वैरिएंट्स की ही तरह से हल्के हैं। बुजुर्गों और कोमोरबिडिटी के शिकार लोगों में गंभीर रोग का खतरा हो सकता है। 



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed