{"_id":"6a798cd778b1d5cead0a4a1a","slug":"dangerous-dandruff-signs-in-hindi-jyada-dandruff-hone-ke-nuksan-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dangerous Dandruff Signs: सिर में डैंड्रफ के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत रहें सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Dangerous Dandruff Signs: सिर में डैंड्रफ के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत रहें सावधान
Mon, 10 Aug 2026 03:11 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:11 PM IST
सार
Dangerous Dandruff Signs: अक्सर पर सिर पर जमे डैंड्रफ को नजरअंदाज कर देते हैं। ये कितना सही है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे। हम आपको बताएंगे कि ये कब खतरनाक हो जाता है।
विज्ञापन
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dangerous Dandruff Signs: सिर में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे हमेशा केवल रूखी त्वचा समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं होता। मौसम में बदलाव, स्कैल्प में अधिक तेल, फंगल ओवरग्रोथ, गलत हेयर प्रोडक्ट्स और स्कैल्प की कुछ स्थितियों की वजह से डैंड्रफ हो सकता है।
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक?
- फोटो : Adobe stock
1. बहुत ज्यादा खुजली होना
डैंड्रफ के साथ हल्की खुजली हो सकती है, लेकिन अगर खुजली लगातार बनी रहती है या इतनी ज्यादा हो कि बार-बार सिर खुजलाना पड़े, तो इसे नजरअंदाज न करें। ज्यादा खुजलाने से स्कैल्प पर छोटे घाव हो सकते हैं और त्वचा में जलन बढ़ सकती है।

- फोटो : Freepik.com
2. स्कैल्प पर लालिमा या सूजन
अगर डैंड्रफ के साथ सिर की त्वचा लाल दिखाई दे, जलन हो या सूजन नजर आए तो यह केवल सामान्य रूसी नहीं भी हो सकती। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है, खासकर जब लक्षण लगातार बने रहें।
अगर डैंड्रफ के साथ सिर की त्वचा लाल दिखाई दे, जलन हो या सूजन नजर आए तो यह केवल सामान्य रूसी नहीं भी हो सकती। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है, खासकर जब लक्षण लगातार बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक?
- फोटो : Adobe stock
3. मोटी और चिपकी हुई परतें बनना
कभी-कभी स्कैल्प पर सफेद या पीली परतें मोटी होकर त्वचा से चिपक जाती हैं। इन्हें बार-बार नाखून से खुरचने से बचें। अगर ऐसी परतें लगातार बन रही हैं या स्कैल्प में दर्द और जलन भी है, तो जांच की जरूरत हो सकती है।
कभी-कभी स्कैल्प पर सफेद या पीली परतें मोटी होकर त्वचा से चिपक जाती हैं। इन्हें बार-बार नाखून से खुरचने से बचें। अगर ऐसी परतें लगातार बन रही हैं या स्कैल्प में दर्द और जलन भी है, तो जांच की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक?
- फोटो : adobe stock
4. बालों का ज्यादा झड़ना
डैंड्रफ खुद हर स्थिति में बाल झड़ने का सीधा कारण नहीं होता, लेकिन लगातार खुजली, सूजन और स्कैल्प को जोर से खुजलाने से बालों पर असर पड़ सकता है। अगर डैंड्रफ के साथ अचानक या सामान्य से ज्यादा बाल झड़ने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लें।