स्वाद के साथ सुंदरता का संगम, इंदौर के 'छप्पन' में लीजिए खानपान और जायके का आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पन, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यहां एक साथ 56 दुकानें होने के कारण इसका नाम पड़ा। इंदौर को जानने वाला जब कभी भी यहां आता है तो छप्पन जाना नहीं भूलता। खासकर शाम को यहां की रौनक देखते ही बनती है। यहां आपके लिए पोहा-जलेबी, चाट और हॉट डॉग से लेकर साउथ इंडियन, पानीपुरी, चाइनीज सभी तरह के व्यंजन मिलते हैं। इंदौरियों के लिए तो यह जगह मस्ती करने वाली है। यहां जन्मदिन से लेकर शादी की सालगिरह मनाने भी युवा अपने दोस्तों संग जुटते हैं।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर नगर निगम ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से छप्पन दुकान को विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट के रूप में तैयार करने की योजना बनाई थी, जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। यहां 400 वर्गमीटर में तैयार किया फरारी शेड लगया गया है। साथ ही तीन बूम बेरियर लगाकर इस मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' बनाया गया है। साथ ही इसका सौंदर्यीकरण भी किया गया है। कुल मिलाकर लोग यहां इंदौरी जायके के साथ सुंदरता का आनंद भी ले सकेंगे।
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 56 दुकान के कायाकल्प का काम 56 दिन की बजाय 53 दिन में ही पूरा कर लिया। इसके कायाकल्प के लिए पहली बार ऐसा हुआ, जब छह दिन तक यहां की दुकानें बंद रहीं। सौंदर्यीकरण में यहां के दुकानदारों का भी योगदान रहा। होली के एक दिन पहले सोमवार को दुकानें नए स्वरूप में नजर आई।
इससे पहले रविवार को इस परिसर में 56 दुकान की ओर एमएस का गेट और 400 वर्गमीटर में फरारी शेड लगावाए जाने के साथ आकर्षक लाइटिंग और साउंड के बाद यहां की सुंदरता को चार चांद लग गए। शाम की रौनक तब और बढ़ जाएगी, जब डिजाइनर एलईडी लाइट संगीत के साथ तालमेल बिठाती चमकती नजर आएगी।