सब्सक्राइब करें

Diabetes Risk: शुगर कंट्रोल नहीं है तो हड्डियां भी हो जाएंगी कमजोर, डायबिटीज वाले जान लें ये बातें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 16 Jun 2026 07:48 PM IST
सार

डायबिटीज हड्डियों को अंदर से कमजोर कर देती है। लंबे समय तक शुगर का स्तर अनियंत्रित रहने से हड्डियों का घनत्व कम जाता है और उनकी प्राकृतिक लचीलापन खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
diabetes affects which organ most Does diabetes cause bone problems how to avoid this
हड्डियों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

हाई ब्लड शुगर और डायबिटीज की समस्या अब कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है। क्या आप भी इसका शिकार हैं? हर बार टेस्ट में हाई शुगर सामने आता है? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये स्थिति आपके पूरे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाली हो सकती है।



अक्सर लोग मानते हैं कि डायबिटीज का मतलब सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ा रहना है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं खतरनाक है। लगातार हुई शुगर शरीर की रक्त वाहिकाओं, नसों, किडनी, आंखों, दिल और दिमाग पर असर डाल सकती है। यही कारण है कि शुगर के मरीजों में आंखों की रोशनी कम होने, किडनी की बीमारी, हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है।

अब सवाल ये है कि क्या डायबिटीज आपकी हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक है? क्या शुगर के मरीजों में आर्थराइटिस होने का खतरा अधिक होता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

diabetes affects which organ most Does diabetes cause bone problems how to avoid this
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Adobe Stock
डायबिटीज का हड्डियों पर असर

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने हड्डियों को काफी कमजोर कर दिया है। डायबिटीज का भी इसमें बड़ा रोल है। 
 
  • जब शरीर में ग्लूकोज का स्तर लंबे समय तक हाई बना रहता है तो इससे कोलेजन और बोन माइक्रोस्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचता है।
  • इससे हड्डियां दिखने में भले ही सामान्य लगें फिर भी ये नाजुक हो जाती हैं। 
  • डायबिटीज मरीजों में गिरने पर फ्रैक्चर का जोखिम भा बढ़ा हुआ देखा जाता है।
diabetes affects which organ most Does diabetes cause bone problems how to avoid this
डायबिटीज के कारण आर्थराइटिस का खतरा - फोटो : Adobe Stock

डायबिटिक बोन डिजीज का खतरा

अध्ययनों में पाया गया है कि डायबिटीज हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं का बड़ा कारण बन सकती है। इसे 'डायबिटिक बोन डिजीज' कहा जाता है।
 

  • डायबिटीज हड्डियों को बहुत नाज़ुक कर देती हैं, उनकी सूक्ष्म संरचना को भी बदल देती है।
  • डायबिटीज के मरीजों में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी अधिक देखा जाता है। इस स्थिति में हड्डियां पतली और कमजोर हो जाती हैं।
  • हाई ब्लड शुगर के कारण ऊतक कड़े हो जाते हैं। इससे कंधे का जोड़ जाम हो सकता है। शुगर के मरीजों में फ्रोजन शोल्डर होने का खतरा भी ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes affects which organ most Does diabetes cause bone problems how to avoid this
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉक्टर बताते हैं, हड्डियां लगातार पुरानी कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाएं बनाती रहती हैं। हाई ब्लड शुगर इस प्राकृतिक रीमॉडलिंग प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। 
 

  • इससे नई हड्डी बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और उसकी गुणवत्ता घट सकती है।
  •  शोध से पता चलता है कि डायबिटीज के कारण होने वाले सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और हार्मोनल बदलाव भी इस प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
diabetes affects which organ most Does diabetes cause bone problems how to avoid this
हड्डियों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

शुगर के मरीजों को क्या करना चाहिए? 

डायबिटीज के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए सबसे पहले अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है। 
 

  • संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, हरी सब्जियां और लो कैलोरी वाली चीजें शुगर कंट्रोल करके डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतों को कम कर सकती हैं।
  • नियमित व्यायाम भी हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन भी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है।
  • धूम्रपान और शराब से बचें, इसका बोन हेल्थ पर नकारात्मक असर पड़ता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed