फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या आप भी मौसम के बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये चार तरीके

Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्युनिटी का संकेत है। अपनी इम्युनिटी क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करें। ये प्राकृतिक तत्व आपके शरीर को संक्रमणों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं।

विज्ञापन
Do you also fall ill as the weather changes Try these four ways to boost your immunity in hindi
इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके - फोटो : freepik.com

Home Remedies to Increase Immunity: जब भी मौसम करवट लेता है तो बहुत से लोग तुरंत ही बुखार, सर्दी-जुकाम या गले के संक्रमण के चपेट में आ जाते हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली उतनी मजबूत नहीं है जितनी होनी चाहिए। दरअसल तापमान और नमी में बदलाव आने पर वायरस और बैक्टीरिया का फैलाव बढ़ जाता है, और अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो शरीर इन संक्रमणों से प्रभावी ढंग से लड़ नहीं पाता है।



यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा दिखती है जिनकी डाइट असंतुलित रहती है या जीवनशैली में तनाव ज्यादा है। मौसम की मार से बचने का एकमात्र प्राकृतिक तरीका है अपनी इम्यूनिटी को अंदर से इतना मजबूत बनाना ताकि वह हर बदलते मौसम में बीमारियों के जोखिमों का डटकर मुकाबला कर सके।

इसके लिए आपको महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी रोजाना की डाइट और आदतों में कुछ साधारण बदलाव करने की जरूरत होती है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो मौसम बदलते ही वायरल फिवर या सर्दी-जुकाम के चपेट में आ जाते हैं, तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आइए आज हम ऐसे ही चार घरेलू और असरदार तरीकों के बारे में बात करेंगे जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

Do you also fall ill as the weather changes Try these four ways to boost your immunity in hindi
नींबू और संतरे - फोटो : Freeepik.com

खट्टे फल
इम्यूनिटी बढ़ाने की बात हो, तो खट्टे फल सबसे पहले आते हैं। नींबू, संतरा, मौसमी और कीवी विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। यह विटामिन श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जो संक्रमण से लड़ने में महत्वपूर्ण हैं। मौसम बदलते ही इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।


ये भी पढ़ें- Alert: केरल में लेप्टोस्पायरोसिस रोग से किशोर की मौत, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण
 
Do you also fall ill as the weather changes Try these four ways to boost your immunity in hindi
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com

मेवे और बीज
मेवे और बीज जैसे बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज, जिंक, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं। ये पोषक तत्व कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं, सूजन को कम करते हैं और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को तेज करते हैं। रोजाना एक मुट्ठी मिश्रित मेवे खाना एक अच्छी आदत है।


ये भी पढ़ें- जानलेवा कफ सीरप और भ्रष्ट व्यवस्था: नियमों को ताक पर रखकर दवा कंपनियों के लिए सिस्टम कैसे खोलता है दरवाजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you also fall ill as the weather changes Try these four ways to boost your immunity in hindi
अदरक वाली चाय पीने के फायदें - फोटो : freepik.com
अदरक-तुलसी वाली खिचड़ी
मौसम के बदलाव के दौरान अदरक और तुलसी जैसी जड़ी-बूटियों से युक्त खिचड़ी खाना एक बेहतरीन उपाय है। तुलसी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं। खिचड़ी हल्की होती है, आसानी से पचती है और यह पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, जो सीधे तौर पर इम्यूनिटी से जुड़ा हुआ है।

 
विज्ञापन
Do you also fall ill as the weather changes Try these four ways to boost your immunity in hindi
नींबू - फोटो : Freeepik.com
रोज सुबह नींबू पानी पीएं
दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करना एक साधारण पर बहुत असरदार तरीका है। नींबू का विटामिन-सी इम्यूनिटी को तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया सुधरती है और यह शरीर को हाइड्रेट करके संक्रमणों से लड़ने के लिए तैयार करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed