सब्सक्राइब करें

Health Tips: डायबिटीज और गठिया रोगी आज से ही शुरू कर दें ये आसान सा काम, मिलेंगे गजब के फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Mar 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
drumstick benefits and nutrition drumstick tea health benefits know sahjan ki chai peene ke fayde
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Adobe stock

हम में से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ होती है, पर क्या जो चाय हम सुबह-सुबह पीते हैं उससे सेहत को लाभ होता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल बना रहता है तो बिना देर किए आपको चाय के उन विकल्पों की तरफ स्विच करना चाहिए जिससे सेहत को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। अब सवाल उठता है कि फिर कौन सी चाय पिएं?



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, दूध और चीनी वाली पारंपरिक चाय की जगह अगर आप हर्बल टी पीने की आदत बनाते हैं तो ये कहीं अधिक लाभकारी हो सकता है। ग्रीन-टी हो या अदरक और हल्दी वाली चाय ये सभी औषधीय गुणों से भरपूर होती है जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

कई अध्ययनों में सहजन की पत्तियों से तैयार चाय पीने को भी बहुत फायदेमंद बताया गया है।

Trending Videos
drumstick benefits and nutrition drumstick tea health benefits know sahjan ki chai peene ke fayde
सहजन - फोटो : Freepik.com

तमाम गुणों से भरपूर है सहजन

सहजन को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि के रूप में जाना जाता है। इसके पत्तों, फूलों, फलों और छाल का उपयोग कई स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने से लेकर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, सूजन को कम करने और हड्डियों को स्वस्थ रखने तक में सहजन अपने विशेष स्वास्थ्य प्रभावों के लिए जाना जाता है।

इसमें आवश्यक विटामिन ए, सी, के और बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम खनिज होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। सहजन की पत्तियों से बनी चाय का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
drumstick benefits and nutrition drumstick tea health benefits know sahjan ki chai peene ke fayde
हर्बल टी के फायदे - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

इस चाय के लिए एक गिलास पानी में सहजन की 5-6 पत्तिया डालकर 10 मिनट तक उबालें। इसमें शहद और नींबू भी मिलाकर पिया जा सकता है। 

आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा कहती हैं, सहजन की चाय का सुबह खाली पेट सेवन करना फायदेमंद रहता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, इसलिए अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन न करें। अगर आपको पहले से कोई क्रोनिक बीमारी है तो भी डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन किया जाना चाहिए।

drumstick benefits and nutrition drumstick tea health benefits know sahjan ki chai peene ke fayde
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, सहजन की चाय में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ये इन्सुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित करने में सहायक है। सहजन की पत्तियों में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

डायबिटीज रोगियों में इम्युनिटी की समस्या अधिक देखी जाती है, ऐसे में ये चाय मधुमेह के शिकार लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन
drumstick benefits and nutrition drumstick tea health benefits know sahjan ki chai peene ke fayde
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

आर्थराइटिस में भी मिलता है आराम

सहजन में शरीर को डिटॉक्स करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से गंदगी को बाहर करके पेट की समस्याओं, जैसे- कब्ज, अपच और एसिडिटी को दूर करते हैं। इस चाय से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। सहजन की पत्तियों में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। 


---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed