{"_id":"60c0b3a267f9300e51791562","slug":"eat-this-fruits-to-get-rid-of-constipation-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट साफ करने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन, नहीं लेना पड़ेंगी दवाइयां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पेट साफ करने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन, नहीं लेना पड़ेंगी दवाइयां
कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं कि सवेरे उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। पेट ठीक से साफ नहीं होता है तो पूरा दिन भी खराब ही बीतता है। कई लोग पेट साफ करने के लिए तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन दवाएं हर किसी के शरीर को सूट करे, ये तो जरूरी नहीं है। दवा की आदत यदि आप भी नहीं लगाना चाहते हैं तो आप कुछ फलों का सेवन यदि नियमित रूप से शुरू कर देंगे तो आसानी से आपका पेट साफ होने लगेगा। सवेरे नाश्ते में इन फलों का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए पेट साफ रखने के लिए किन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।
2 of 5
पपीते में पेपेन एंजाइम पाया जाता है
- फोटो : pixabay
पपीता
जिन लोगों को रोज ही पेट से जुड़ी ये समस्या होती है उन्हें रोज पपीता खाना चाहिए। पपीता खाने से उनका पेट आसानी से साफ हो सकेगा। पपीते में पेपेन एंजाइम पाया जाता है कि प्रोटीन को पचाने में सहायतदा करता है। एक महीने तक यदि आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो खुद-ब-खुद आपकी यह समस्या ठीक होने लगती है। पेट से जुड़ी समस्याओं में पपीते का सेवन करना ही चाहिए।
3 of 5
पेट से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं
- फोटो : Pixabay
सेब
कहते हैं कि एक सेब का प्रतिदिन सेवन, चिकित्सक को हमसे दूर रखता है इसलिए सेब का सेवन नाश्ते में जरूर करना चाहिए। सेब खाने से पेट से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं और हमारी आंत भी ठीक तरह से काम करने लगती है। यदि आप सेब नहीं खाते हैं तो सेब के रस का सवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेब खाने से पेट में या मुंह में हो रहे छाले भी ठीक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
12 प्रतिशत फाइबर की पूर्ति करता है
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरूद
अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। पेट को साफ करने में न सिर्फ अमरूद फायदेमंद होता है बल्कि इसके बीज का पाउडर बनाकर खाना भी बड़े काम का होता है। कई सारे कब्ज दूर करने के चूर्ण में भी इन बीजों का उपयोग किया जाता है। एक अमरूद का सेवन हमारे शरीर में लगभग 12 प्रतिशत फाइबर की पूर्ति करता है इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
एक बड़े नारंगी में लगभग 86 कैलोरी और 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है
- फोटो : Pixabay
संतरा
संतरे के सेवन से भी पेट अच्छे से साफ होता है यही कारण है कि कई लोग नाश्ते के बाद संतरे का रस पीना पसंद करते हैं। एक बड़े नारंगी में लगभग 86 कैलोरी और 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है इसलिए एक रसदार संतरा अपने आहार में जरूर शामिल करें। संतरा पेट की सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसके सेवन से थोड़े ही दिन में पेट अच्छे से साफ होने लगता है।
नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।