फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheese: सेहत के लिए फायदेमंद है चीज़, स्वस्थ रहने के लिए सही तरीके से करें सेवन

Wed, 06 Jul 2022 05:47 PM IST
स्वाति शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Health Benefits Of Eating Cheese in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सेहत को लेकर सजगता रखने के मामले में अक्सर हम सबसे पहला ध्यान खान पान की ओर ही देते हैं। विभिन्न प्रकार की डाइट्स अपनाने के साथ ही हम कभी एक वक्त का भोजन छोड़ देते हैं, तो कभी मीठा और नमक। डाइटिंग की जरूरत और अपने शरीर की आवश्यकता को समझे बगैर अधिकांश लोग खान पान में बड़े परिवर्तन ले आते हैं। विशेषज्ञ यह मानते हैं कि हमारे भोजन में संतुलन होना चाहिए और संतुलन तब आता है जब भोजन में सभी प्रकार के खाद्यों का संतुलित मिश्रण हो। न कि किसी एक ही प्रकार का खाद्य शामिल हो। इसी तरह किसी भी एक प्रकार के खाद्य से दूरी बना लेना भी गलत है। त्याग देने वाली वस्तुओं में आमतौर पर चीज को भी शामिल किया जाता है। यह मानते हुए कि चीज़ खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही है। चीज को हमेशा से फैट्स और कोलेस्ट्रॉल सहित कई कारकों से भरे दुश्मन क रूप में देखा जाता है। इसलिए कई लोग इससे डरने लगते हैं लेकिन क्या वाकई में चीज़ इतनी डरावनी चीज है? चलिए जानते हैं-

Health Benefits Of Eating Cheese in Hindi
दांतों में चिपकी खाद्य सामग्री नुकसानदायक हो सकती है। - फोटो : iStock

दातों की सफाई जरूरी

चीज खाने के बाद कई बार ऐसा महसूस होता है जैसे चीज दांतों में फंस गई या चिपक गई। दांतों में फंसी रह गई चीज़ साँसों में दुर्गंध भी पैदा कर सकती है। इसलिए लोग इससे दूर भागते हैं। असल में दांतों में चिपकी या फंसी रह गई कोई भी खाद्य सामग्री वाकई नुकसानदायक हो सकती है, केवल दांतों के लिए ही नहीं, पूरी सेहत के लिए। क्योंकि दांतों और मसूढ़ों में होने वाला संक्रमण पूरे शरीर को तकलीफ में डाल सकता है। बहरहाल इसके लिए जरूरी है कि कुछ भी खाने के बाद ब्रश या अच्छे से कुल्ला किया जाए। यह केवल चीज या चीजयुक्त पदार्थों के लिए ही नहीं है। ओरल हाइजीन का यह बेसिक मन्त्र है। इसलिए कुछ भी खाने के बाद अच्छे से दांत और मुंह साफ जरूर करें। 

Health Benefits Of Eating Cheese in Hindi
स्वस्थ दांतों के लिए चीज़ - फोटो : pixabay

चीज में मौजूद पोषक तत्व 

दांतों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों में कैल्शियम एक महत्वपूर्ण तत्व है। डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है और चीज भी इसमें शामिल है। चीज में कैशलियम होता है जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में योगदान दे सकता है। आप चाहें तो विटामिन डी फोर्टिफाइड चीज़ का उपयोग कर सकते हैं। इसे आपको कैल्शियम और विटामिन डी दोनों की पूर्ती एकसाथ होगी। यही नहीं शोध यह भी बताते हैं कि चीज का पीएच लेवल बाकी कई डेयरी उत्पादों की तुलना में, दांतों के लिहाज से अच्छा होता है। यानी चीज दांतों को सुरक्षित रखते हुए पोषण दे सकता है।  यह बच्चों के लिए तो बहुत ही बढ़िया विकल्प होगा।  हां, लेकिन केवल चीज़ ही खाना है या बहुत चीज़ खाना है, इससे बचना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits Of Eating Cheese in Hindi
दिल की सेहत के लिए अच्छी चीज़ - फोटो : Pixabay

सही मात्रा में करें चीज का सेवन 

चीज को सबसे ज्यादा बड़ा दुश्मन माना जाता है मोटापे, ह्रदयरोग और इससे जुडी हर बात के लिए। इसलिए डाइटिंग करने वाले या वजन को लेकर सतर्क रहने वाले लोग अक्सर सबसे पहले चीज को खाना छोड़ते हैं। शोध अध्ययन यह साबित कर चुके हैं कि रोजाना थोड़ी मात्रा में चीज का सेवन (करीब 42-45 ग्राम) दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे कार्डियोवैस्क्युलर रोगों की आशंका कम हो सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि लो फैट चीज को चुना जाए क्योंकि सामान्य चीज में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। साथ ही लो सोडियम और हाई पोटेशियम फ़ूड को मिक्स करें यानी कम या बिना नमक वाली चीज के साथ बीन्स, आलू, पालक, ब्रोकली, आदि। इससे आपको ब्लड प्रेशर के स्तर को कम रखने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Health Benefits Of Eating Cheese in Hindi
सही चीज़ चुनिए - फोटो : pixabay

सही चीज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

सही प्रकार की चीज का चुनाव। गूडा या हौडा (डच शब्द) चीज या चेडर चीज कई मायनों में बेहतर चुनाव हो सकती हैं। गूडा में कुछ विशेष गुड बैक्टीरिया जैसे लैक्टोबैसिली होते हैं जो गट हेल्थ को अच्छा बनाने और इम्युनिटी को दुरुस्त रखने में मददगार हो सकते हैं। वहीं चेडर चीज़ से विटामिन बी12 मिल सकता है, जो कि लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक व मानसिक गतिविधियों को बनाये रखने में मदद करता है। यानी शरीर के साथ दिमाग की सेहत के लिए भी उपयुक्त। ऐसे में डाइट को संतुलित बनाये रखने के लिए इन चीज का चुनाव आप कर सकते हैं। इनके साथ सब्जियों या फलों को मिलाकर एक अच्छी डाइट बन सकती है, जो स्वाद भी देगी और पोषण भी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed