सब्सक्राइब करें

सावधान: बहुत ज्यादा विटामिन्स का सेवन भी नुकसानदायक, जानिए किन विटामिन्स की अधिकता से क्या नुकसान?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
excess of vitamins and its side effect, vitamin c and d excess health problems
विटामिन्स के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आहार के माध्यम से पोषक तत्वों को प्राप्त करना बहुत आवश्यक माना जाता है। अंगों को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में विटामिन्स की विशेष भूमिका मानी जाती है। भोजन में पौष्टिकता की कमी या कुछ  रोगों के कारण शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाती है, इस स्थिति में डॉक्टर्स उन विटामिन्स के सप्लीमेंट के सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि डॉक्टर्स कहते हैं, इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए कि शरीर में विटामिन्स की कमी जितनी नुकसानदायक है, इसकी अधिकता भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।



अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ विटामिन्स प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर गंभीर रोगों और संक्रमण के जोखिम से आपको बचा सकते हैं। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों आहार में विटामिन-सी और डी को शामिल करने की सलाह दे रहे थे।

हालांकि अगर आप भी कम समय में अधिक लाभ पाने के लिए विटामिन्स का अधिक सेवन कर रहे हैं तो इसके भी कई नुकसान हो सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। यही कारण है कि बिना डॉक्टरी सलाह के विटामिन सप्लीमेंट्स न लेने की सलाह दी जाती है।

Trending Videos
excess of vitamins and its side effect, vitamin c and d excess health problems
विटामिन सी के अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : Pixabay

विटामिन सी की अधिकता

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने से लेकर स्कर्वी रोग से बचाव तक के लिए विटामिन-सी के सेवन पर जोर दिया जाता है। खट्टे फल इस विटामिन का प्रमुख स्रोत माने जाते हैं। वयस्कों के लिए 2,000 मिलीग्राम प्रतिदिन की मात्रा में इस विटामिन का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है, हालांकि इसकी अधिकता कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकती है। विटामिन-सी की मात्रा बढ़ने के कारण दस्त और जी मिचलाना सबसे आम समस्या है। इसके अलावा यह शरीर से ऑक्सालेट को भी बढ़ा देती है जिसके कारण किडनी में पथरी बनने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
excess of vitamins and its side effect, vitamin c and d excess health problems
विटामिन डी की अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : iStock

विटामिन-डी की अधिकता से नुकसान

इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-डी सबसे कारगर मानी जाती है। विटामिन डी की अनुशंसित मात्रा 400-800 आईयू/दिन है, इससे अधिक की मात्रा कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है। विटामिन डी की अधिकता रक्त  में कैल्शियम की मात्रा (हाइपरकैल्सीमिया) को बढ़ा देती है, जिससे मतली और उल्टी, कमजोरी और बार-बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है। इसकी अधिकता के कारण भी किडनी में पथरी बनने का खतरा रहता है।

excess of vitamins and its side effect, vitamin c and d excess health problems
विटामिन ई के अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : iStock

विटामिन-ई की अधिकता

विटामिन-ई त्वचा और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण के खिलाफ शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है हालांकि शरीर में इस पोषक तत्व की अधिकता कुछ स्थतियों में रक्तस्राव का कारण बन सकती है। इससे इंट्राक्रैनील रक्तस्राव का भी जोखिम बढ़ जाता है। हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही विटामिन्स के सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
excess of vitamins and its side effect, vitamin c and d excess health problems
विटामिन ए के अधिक सेवन से नुकसान - फोटो : iStock

विटामिन-ए की अधिक मात्रा

आंखों और त्वचा की सुरक्षा के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-ए के सेवन की सलाह दी जाती है। इस विटामिन की अधिकता के कारण लिवर की सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा सबसे अधिक होता है। विटामिन-ए सप्लीमेंट्स की अधिकता के कारण कुछ लोगों में गंभीर सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, मितली, चक्कर आने, मांसपेशियों में दर्द और समन्वय की समस्या भी हो सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed