फिट एन फाइन रहने के लिए लोग ना सिर्फ सिक्स पैक एब्स बनाने पर ध्यान देते हैं बल्कि चौड़े सीने का चाह भी रखते हैं। ये इतना भी मुश्किल नहीं है, बस इसके लिए आपको कुछ एक्सरसाइज जरूर करनी हैं जो बेहद आसान हैं। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में जो आपकी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकती है।
चौड़े सीने की चाहत है तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज
चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज
बेंच प्रेस
बेंच प्रेस एक्सरसाइज सीने की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। इसे करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों से बार्बेल पकड़ें। 12 से 15 बार इसे उठाएं और नीचें लाएं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और सीना चौड़ा होगा।
चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज
डंबल चेस्ट प्रेस
इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों में डंबल उठाएं। अब डंबल को प्रेस करना शुरू करें। डंबल को जब नीचे लाएं तो कोहनियों से 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। जब डंबल नीचे आए तो सांस लें और ऊपर करें तो सांस छोड़ें।
चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज
डिक्लाइन बेंच प्रेस
ये एक्सरसाइज सामान्य बेंच प्रेस की तरह होती है। इस कसरत को करने के लिए एक अडजैस्ट की जाने वाली प्रेस बेंच का इस्तेमाल करें और कमर के बल लेट कर बार्बल यूनिट को स्टैंड से हटाकर छाती की ओर लाएं और फिर वापस ले जाएं।
चौड़े सीने की चाहत हैं तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज
पुशअप्स
पुश अप्स सिर्फ चौड़े सीने ही नहीं बल्कि कई तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसे करने के लिए फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों के सहारे शरीर रो ऊपर और नीचे लाएं। इससे सीने की मसल्स बढ़ेंगीं और बाजू भी मजबूत होंगे।