बात फीफा की हो रही हो और फुटबॉल किंग रोनाल्डो का नाम न आए,ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। अपनी फिटनेस और खेल की वजह से रोनाल्डो लड़कियों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।रोनाल्डो दुनिया के सबसे मंहगे खिलाडी हैं।आइए आपको बताते हैं रोनाल्डो की सेहत से जुड़े ऐसे पांच राज जिन्होंने उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाया है।
{"_id":"5b35f5084f1c1b6c4d8b93d1","slug":"fifa-world-cup-2018-cristiano-ronaldo-reveals-his-secret-health-and-fitness-formula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप 2018: फुटबाल किंग रोनाल्डो की इन 5 बातों से यकीनन आज तक अनजान होंगे आप","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
फीफा विश्व कप 2018: फुटबाल किंग रोनाल्डो की इन 5 बातों से यकीनन आज तक अनजान होंगे आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैटू-
बात चाहे बॉलीवुड सेलिब्रिटी की हो या फिर खिलाड़ियों की आजकल किसी के सिर पर टैटू का क्रेज सवार है। लेकिन शरीर पर टैटू बनवाने की इस दौड़ में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो इस दौड़ में शामिल नहीं है जिसका नाम है रोनाल्डो। फुटबॉल किंग रोनाल्डो का ऐसा करने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है जिसे सुनकर आपके दिल में उनके लिए इज्जत और बढ़ जाएगी। दरअसल साल में दो बार रक्तदान करते हैं। लेकिन अगर वो टैटू बनवा लेते हैं तो उनके ब्लड डोनेशन मिशन में रुकावट आ सकती है। यही कारण है कि रोनाल्डो शरीर पर टैटू नहीं बनवाते हैं।

नशा-
पुर्तगाल के फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो नशे की लत से दूरी बनाकर रखते हैं। उनकी इस दूरी के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। दरअसल रोनाल्डो के पिता की मौत के पीछे नशा ही था। उनके पिता की मौत नशा करने से ही हुई थी। यही वजह है कि रोनाल्डो नशा करने से बहुत डरते हैं। वह अपनी सेहत बनाए रखने के लिए नशे को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

एक्सरसाइज
क्रिस्टियानो रोनाल्डो खुद को फिट बनाए रखने के लिए रोजाना कई घंटे लगातार एक्सरसाइज करते रहते हैं। बता दें, रोनाल्डो एक दिन में 4 घंटे रोज कसरत करते हैं। उनके खूबसूरत सिक्स पैक्स का भी यही कारण है।

फैट
रोनाल्डो के फैंस को यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि उनके शरीर में सिर्फ 7 परसेंट ही फैट जमा है। रोनाल्डो दिखने में भले ही कितने ही मजबूत कद काठी के लगते हो लेकिन उनके शरीर में केवल 7 परसेंट ही फैट है। यही वजह है जो उन्हें दुनिया का सबसे फिट और तंदुरुस्त खिलाड़ी बनाती है