फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार बहुत आवश्यक, इन बातों का ध्यान रखकर कम कर सकते हैं गंभीरता

Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
first aid for dog bite,how to prevent dog bite infection in hindi
कुत्ते के काटने पर क्या करें? - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी मालकिन की जान लेने वाले पिटबुल डॉग का मामला सामने आने के बाद से लोगों के मन में डर देखा जा रहा है। पालतू कुत्ते आक्रमक होकर इस तरह से जानलेवा हो सकते हैं, इस डर ने घर में कुत्ते पालने वाले परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि हर ब्रीड के कुत्ते का स्वभाव आक्रामक नहीं होता है। आक्रामक कुत्तों को पालने से बचें या फिर उनको लेकर  विशेष सतर्कता बरतते रहें। कुत्तों को काटने से होने वाले किसी भी तरह के खतरे से बचाव के लिए समय-समय पर उनका टीकाकरण और बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक होता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आपको कुत्ते ने काट लिया है, तो संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए प्राथमिक उपचार लेना आवश्यक हो जाता है। यदि घाव गहरा है तो तत्काल चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होगी। कुत्ते के काटने के बाद आपको क्या करना चाहिए, संक्रमण को रोकने के लिए किस तरह के प्रयास किए जाने आवश्यक हैं? इस बारे में सभी लोगों को जानकारी रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं।

first aid for dog bite,how to prevent dog bite infection in hindi
कुत्ते के काटने पर क्या सावधानी रखें - फोटो : istock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले खतरा घाव के संक्रमण का रहता है। जहां तक बात रेबीज वायरस की है तो यह संक्रमित जानवर के लार के घाव के साथ सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है। रेबीज संक्रमण के लक्षण फ्लू के समान हो सकते हैं, जिसमें कमजोरी या बेचैनी, बुखार या सिरदर्द की समस्या होती है। काटने वाली जगह पर चुभन या खुजली भी बनी रह सकती है।

इस प्रकार के संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए कुत्ते के काटने के आठ घंटे के भीतर रेबीज का इंजेक्शन लगवाना आवश्यक माना जाता है।

first aid for dog bite,how to prevent dog bite infection in hindi
कुत्ते के काटने पर रेबीज का टीका (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

कुत्ते के काटने का प्राथमिक उपचार

डॉक्टर कहते हैं, कुत्ते के काटने के बाद शीघ्रता से इसके लिए प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। यदि काटे हुए जगह पर घाव नहीं है तो उस हिस्से को गर्म पानी और साबुन से धो लें। आप एहतियात के तौर पर जीवाणुरोधी लोशन भी लगा सकते हैं। यदि काटने के बाद वहां जख्म है तो उस हिस्से को धोने के बाद कोई एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत रेबीज के इंजेक्शन के लिए अस्पताल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
first aid for dog bite,how to prevent dog bite infection in hindi
घाव की प्राथमिक उपचार जरूरी - फोटो : iStock

इन छह बातों का ध्यान रखें

कुत्ते के काटने के बाद प्रारंभिक तौर पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। 

  • सबसे पहले घाव को धो लें। हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें।
  • किसी साफ कपड़े की मदद से रक्तस्राव को कम करने की कोशिश करें।
  • यदि आपके ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक क्रीम है तो उसे लगाएं।
  • प्राथमिक घरेलू उपायों के बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • डॉक्टर की सलाह पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
  • कुत्ते के काटने के लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, दर्द और बुखार आदि पर विशेष ध्यान रखें। इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed