How To Gain Weight In Winter: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग बहुत कोशिशों के बाद भी अपना वजन नहीं बढ़ा पाते हैं। वे चाहे कितना भी खा लें, उनका शरीर वैसा ही दुबला-पतला बना रहता है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार भीषण ठंड का मौसम वजन बढ़ाने के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है।
Weight Gain: भीषण ठंड में वजन बढ़ाने के लिए अपनाए ये आसान उपाय, कुछ हफ्तों में ही दिखेगा असर
Healthy Fats For Weight Gain: जो लोग अपना वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए ठंड का मौसम एक अवसर की तरह है। ठंड के दिनों अगर आप कुछ नियमों का पालन करते हैं तो अपना वजन को आसानी से बढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
हाई प्रोटीन और कैलोरी युक्त आहार का चुनाव
वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी दैनिक कैलोरी खपत से अधिक ऊर्जा लेनी होगी। अपनी डाइट में अंडे, पनीर, फुल फैट मिल्क और सोयाबीन जैसे प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करें। सर्दियों में 'गुड फैट्स' के लिए घी और मक्खन का संतुलित सेवन फायदेमंद होता है। ये तत्व न केवल मांसपेशियों का निर्माण करते हैं, बल्कि भीषण ठंड में शरीर को अंदरूनी गर्माहट और मजबूती भी प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- Diet Tips: पोषण के मामले में सेब-संतरा से कई गुना आगे है ये फल, इम्युनिटी और शुगर लेवल सबकुछ कर देगा बेहतर
ड्राई फ्रूट्स और नट्स का जादुई असर
सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन वजन बढ़ाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश न केवल कैलोरी से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें स्वस्थ फैट और कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। रात को खजूर और अंजीर को दूध में उबालकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या रोज आटा-चावल का सेवन अनहेल्दी है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
व्यायाम और सही नींद की भूमिका
लोग अक्सर सोचते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए केवल खाना जरूरी है, लेकिन बिना व्यायाम के खाया गया भोजन न सिर्फ पेट की चर्बी बढ़ाता है। मांसपेशियों के विकास के लिए 'वेट ट्रेनिंग' या योग (जैसे भुजंगासन) करें। इसके साथ ही, रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। नींद के दौरान ही शरीर ऊतकों की मरम्मत करता है और मांसपेशियों का निर्माण होता है, जो स्वस्थ वजन के लिए अनिवार्य है।
धैर्य है सफलता की कुंजी
वजन बढ़ाना एक धीमी प्रक्रिया है, जिसमें धैर्य की आवश्यकता होती है। बाजार में मिलने वाले 'वेट गेन' पाउडर के बजाय प्राकृतिक आहार पर भरोसा करें। अक्सर कुछ लोग सही जानकारी के अभाव में लोग गलत सप्लीमेंट्स का शिकार हो जाते हैं। सर्दियों के इस मौसम का फायदा उठाएं और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर एक अपने शरीर को हेल्दी बनाएं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।