{"_id":"5e5a0ad98ebc3ec55666bfdb","slug":"foods-that-may-cause-headache-trigger-migraine-symptoms-head-pain-health-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूंगफली से लेकर चॉकलेट-आइसक्रीम तक ये 10 फूड आइटम बढ़ा सकते हैं आपका सिरदर्द, हो सकता है माइग्रेन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मूंगफली से लेकर चॉकलेट-आइसक्रीम तक ये 10 फूड आइटम बढ़ा सकते हैं आपका सिरदर्द, हो सकता है माइग्रेन
खाने-पीने में लापरवाही हमें पेट दर्द, गैस, बदहजमी जैसी बीमारियां देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार गलत खानपान से हमारा सिरदर्द भी बढ़ जाता है। सामान्यत: सिर दर्द का प्रमुख कारण स्ट्रेस, तनाव, नींद की कमी और थकान आदि होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि खानपान के चलते भी सिर दर्द होता है और कुछ परिस्थितियों में यह माइग्रेन की बीमारी भी जकड़ लेती है। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन-कौन से खानपान हैं, जिन्हें खाने से सिरदर्द होता है:
2 of 11
Tea
- फोटो : पेक्सेल्स
कैफीन का सेवन सिर दर्द का एक प्रमुख कारण हैं। जब लोग ज्यादा कैफीन का सेवन करने लगते हैं या फिर आदी हो चुके लोग इसका सेवन बंद कर देतें हैं। इन दोनों ही परिस्थितियों में तेज सिर दर्द होने लगता है। कैफीन की मात्रा ज्यादातर काॅफी, चाय और चाॅकलेट्स में आती है। इनका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
3 of 11
चीनी के सब्सिट्यूट
- फोटो : social media
आर्टिफिशियल स्वीटनर और चीनी के सब्सिट्यूट के तौर पर इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे- सुक्रालोज, सैकरीन, ऐसपर्टैम, एससल्फेम खान-पान की चीजों को मीठा बनाने के लिए प्रयोग होते हैं। डायबिटीज के मरीज भी अक्सर इसका इस्तेमाल चीनी के विकल्प के रूप में करते हैं, जबकि कई लोग इन स्वीटनर्स का सेवन एडिक्शन के तौर पर करते हैं, जिसके चलते उनके सिर में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शराब को कहें ना
अल्कोहल के बारे में तो हम सभी लोग जानते हैं। इसका सेवन लोग एडिक्शन यानी नशा के तौर पर करते हैं। अल्कोहल शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाता है, जिस कारण सिरदर्द बढ़ने लगता है। एक अध्ययन के मुताबिक रेड वाइन और बीयर पीने वाले करीब 25 फीसदी लोगों को सिरदर्द होने की शिकायत है।
विज्ञापन
5 of 11
chocolate
चॉकलेट तो हम सभी खाते हैं, लेकिन इसका भी बहुत ज्यादा सेवन हमें नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादातर चॉकलेट्स में कोको की मात्रा बहुत कम होती है और साथ ही इसमें टाइरामीन और कैफीन जैसे केमिकल्स भी पाए जाते हैं, जो कि सिर दर्द बढ़ाने का प्रमुख कारण है। जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें माइग्रेन की शिकायत होने लगती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।