फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव होगा दूर, काम में लगेगा मन और ले पाएंगे बेहतर नींद, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के और भी हैं फायदे

Sat, 29 Feb 2020 04:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
For Instant Energy Start Climbing Stairs Health Benefits Instead Of Tea or Coffee Health research
Walking Stairs

अक्सर ऑफिस में वर्क लोड के चलते शरीर तनावग्रस्त हो जाता है और हम काम पर फोकस नहीं कर पाते। इस दौरान हम थका हुआ महसूस करते हैं और नींद भी आने लगती है। ऐसी स्थिति में हमारे पास चाय या काॅफी पीने की तलब होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी स्थिति से निबटने के लिए आपके पास एक और विकल्प है और वो है सीढ़ियां चढ़ना-उतरना। ऐसा करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते रहेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में पिछले दिनों हुई स्टडी क्या कहती है:

For Instant Energy Start Climbing Stairs Health Benefits Instead Of Tea or Coffee Health research
Coffee - फोटो : Pixabay

हम तनाव, थकान की स्थिति में कॉफी पीते हैं, लेकिन ज्यादा काॅफी पीने से शरीर में कैफीन बढ़ता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव बाॅडी पर पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर सीढ़ियां चढ़ना उतरने का कोई साइड इफेक्ट भी नही है। जब भी आपको ऑफिस में काम पर कंसंट्रेसन न हो रहा हो तो कॉफी पीने की जगह सीढ़ीयां चढ़ना उतरना शुरू कर दें। इससे आप खुद को एक्टिव और मोटिवेटेड फील करेंगे। 

For Instant Energy Start Climbing Stairs Health Benefits Instead Of Tea or Coffee Health research
Walking Stairs

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में हुए एक अध्ययन से यह बात सामने निकल कर आई कि 18 से 23 साल के युवा वर्ग, जिनकी नींद पूरी नही होती है, अगर वे 10 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ें और उतरें तो उनके भीतर ज्यादा ऊर्जा प्रवाह होगा। पूरे दिन उनका काम में तो मन लगा ही रहेगा। नींद भी अच्छी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
For Instant Energy Start Climbing Stairs Health Benefits Instead Of Tea or Coffee Health research
Walking Stairs

इस अध्ययन में 18 से 23 साल के 18 छात्राओं को शामिल किया गया था, जो लंबे समय से नींद पूरी ना होने की समस्या से गुजर रहीं थी। बतया गया कि 10 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ना और उतरना ना केवल आपको फोकस्ड करता है। साथ ही साथ इसके कई और भी फायदे होते हैं।

विज्ञापन
For Instant Energy Start Climbing Stairs Health Benefits Instead Of Tea or Coffee Health research

सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से आपके शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। आपका मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है। काम में आपका मन लगा रहता है और दोस्तों और सहकर्मियों के साथ व्यवहार कुशलता बढ़ती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed