सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti 2020: शाकाहारी थे महात्मा गांधी, खानपान को लेकर किए थे कई प्रयोग, ये चीजें थीं खूब पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 28 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special Story:  Mahatma Gandhi favorite food are health for health
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला

भारत की आजादी में महात्मा गांधी का योगदान अतुल्य है। गांधीजी का जन्म दो अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। पूरी दुनिया उन्हें सत्य और अहिंसा के पुजारी के रूप में जानती है। अपने सादा जीवन और उच्च विचारों के चलते उन्होंने विश्व को सत्य और अहिंसा की ताकत से परिचित कराया। महात्का गांधी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए। बापू के खानपान की बात करें तो आप यह तो जानते ही हैं कि वे शाकाहारी थे। आपको बता दें कि अपने जीवन में एक समय में उन्होंने चाय और कॉफी तक का भी त्याग कर दिया था। खानपान को लेकर गांधीजी ने बहुत से प्रयोग किए। आइए जानते हैं कि बापू को कौन-सी चीजें खूब सबसे ज्यादा पसंद थी।

Trending Videos
Gandhi Jayanti Special Story:  Mahatma Gandhi favorite food are health for health
चुकंदर - फोटो : Pixabay

गांधीजी शुद्ध और सात्विक भोजन को ही बेहतर मानते थे। वे शाकाहारी थे और खासकर ऐसे आहार के विरोधी थे, जिसे खाने से व्यक्ति आवेशित हो जाए। गांधीजी खाने में बिना नमक और तेल की उबाली हुई सब्जियां लेते थे। उन्हें उबली मूली और चुकंदर भी पसंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special Story:  Mahatma Gandhi favorite food are health for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महात्मा गांधी को दाल चावल खूब पसंद था। दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। गांधीजी की ही तरह हर भारतीय दाल-चावल काफी पसंद करता है। रोटी भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। गुजराती परिवार में पैदा होने वाले गांधीजी को बचपन से ही रोटी पसंद थी। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। 

Gandhi Jayanti Special Story:  Mahatma Gandhi favorite food are health for health
दही - फोटो : iStock

गांधीजी अक्सर अपने आहार में दही को शामिल किया करते थे। आप भी जानते हैं कि दही और छाछ ऐसी चीज है जो लगभग हर भारतीय को पसंद होती है और लोग इसे अपने आहार में शामिल करते हैं। दही और छाछ पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभकारी होती है।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special Story:  Mahatma Gandhi favorite food are health for health
लौकी - फोटो : pixabay

गांधीजी को लौकी पसंद थी। लौकी में बेहद पौष्टिक तत्व होते हैं। उन्हें बैगन और कद्दू भी पसंद था। हालांकि गांधी इन लौकी और कद्दू बिना तेल और नमक के उबाल कर ही खाते थे। ऐसा खाना हमारे पाचन तंत्र के लिए राहत देने वाला होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed