सब्सक्राइब करें

Health Tips: किचन की ये औषधि बचा सकती है बीमारियों पर लाखों का खर्च, आप करते हैं सेवन?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 14 May 2026 07:21 PM IST
सार

भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसाले खुद में तमाम तरह के पोषक तत्वों को समेटे होते हैं जिनकी हमें निरंतर जरूरत होती है। आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक ने इसकी पुष्टि की है। अध्ययनों में लहसुन को कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है।

विज्ञापन
garlic nutritional value and benefits lahsun khane ke fayde fayda hota hai
किचन की कारगर औषधियां - फोटो : Amarujala.com/AI

हमारी रसोई में रोजाना कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती हैं। भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसाले खुद में तमाम तरह के पोषक तत्वों को समेटे होते हैं जिनकी हमें निरंतर जरूरत होती है। आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक ने इसकी पुष्टि की है।



लहसुन भी हमारे किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कारगर औषधि है जिसे विशेषज्ञों ने काफी फायदेमंद बताया है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक कंपाउंड को लहसुन को काफी शक्तिशाली बना देता है।

लहसुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। जो आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में लहसुन का सेवन इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने और दिल की सेहत बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की आदत आपको कई लाभ दे सकती है।

Trending Videos
garlic nutritional value and benefits lahsun khane ke fayde fayda hota hai
लहसुन खाने के फायदे - फोटो : freepik.com

लहसुन से हो सकते हैं कई सारे फायदे

डायटीशियम गरिमा सिंह बताती हैं, लहसुन हमारी सेहत के लिए कितना कारगर है, अक्सर लोग इससे अनजान रह जाते हैं। हालांकि ज्यादा लाभ के चक्कर में इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।  जरूरत से ज्यादा मात्रा में लहसुन पेट में जलन, गैस बढ़ाने के साथ खून को पतला कर सकती है। 

वहीं अगर सही मात्रा में इसे खाया जाए तो आप गंभीर बीमारियों पर होने वाले लाखों के खर्च से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
garlic nutritional value and benefits lahsun khane ke fayde fayda hota hai
हृदय रोगों का खतरा कैसे कम करें? - फोटो : Adobe Stock

हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है लहसुन

दिल से जुड़ी बीमारियों से आपको सुरक्षित रखने में लहसुन काफी मददगार हो सकता है।
 

  • अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में भी लहसुन खाने के लाभ हैं।
  •  लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
garlic nutritional value and benefits lahsun khane ke fayde fayda hota hai
लहसुन से होता है शुगर कंट्रोल - फोटो : Adobe Stock

शुगर के मरीज भी पा सकते हैं लाभ

अध्ययनों में  पाया गया है कि लहसुन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। 
 

  • इसमें मौजूद सक्रिय तत्व इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 
  • लहसुन अचानक शुगर बढ़ने के खतरे को कम करता है, हालांकि इसे डायबिटीज की दवा की जगह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
  • अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह पर लहसुन शुगर के मरीजों को लाभ देता है।
विज्ञापन
garlic nutritional value and benefits lahsun khane ke fayde fayda hota hai
लिवर से मजबूत होती है इम्युनिटी - फोटो : Freepik.com

संक्रामक बीमारियों का कम होता है खतरा

लहसुन को प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर भी माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 
 

  • अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन सेवन से बार-बार सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम होता है। 
  • लहसुन में मौजूद एलिसिन बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के खिलाफ प्रभावी पाया गया है।
  • इसके अलावा लहसुन में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार आपके हार्ट हेल्थ को ठीक रखने में काफी कारगर हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed