सब्सक्राइब करें

बिस्तर पर खाना खाने की आदत पड़ सकती है भारी, हो सकते हैं ये 4 नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 10 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
habit of eating food in bed is harmful for health it causes disease
- फोटो : social media

क्या आप जानते हैं कि बिस्तर पर खाना खाना एक अच्छी आदत नहीं है। गंदा बिस्तर और गंदी चादर कई बीमारियों की जड़ बन जाता है।हमने अक्सर देखा है कि कई लोग जमीन पर बैठकर खाने की बजाय बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। यह आदत एक गलत आदत है, बिस्तर पर खाना खाने से हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह के प्रभाव पड़ते है।  बिस्तर पर खाना खाने से हमें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं बिस्तर पर खाने से कौन-से नुकसान हो सकते हैं। 

Trending Videos
habit of eating food in bed is harmful for health it causes disease
- फोटो : pixa
नींद प्रभावित होना 

बिस्तर पर खाना खाने से स्वास्थ्य नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई लोग खाते वक्त टीवी भी देखते हैं , ऐसी गतिविधियां हमारे दिमाग पर प्रभाव डालती हैं। जिससे  हमारी नींद प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा ऐसा करने से मन भी बेचैन रहता है। जिसके कारण भी नींद में कमी आ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
habit of eating food in bed is harmful for health it causes disease
- फोटो : ant
कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं

बिस्तर पर खाना खाने से चीटियां और कॉकरेच आ जाते हैं। खाने का सिर्फ एक टुकड़ा चीटियों की दावत बन जाता है। इसलिए अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते तो अपनी चादर पर खाना खाने की आदत छोड़ दें। खाना खाने के लिए आप डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

habit of eating food in bed is harmful for health it causes disease
रोगाणु पैदा होते हैं

बिस्तर की गंदी चादर पर तरह-तरह के रोगाणु पनपते हैं। जब हम बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं , तब कई बार खाना चादर पर गिर जाता है। जिसके कारण हमारे बिस्तर पर तरह-तरह के रोगाणु होने लगते है, इसलिए इस बात का हम सभी को ध्यान रखना चाहिए कि 4 दिन के अंतराल में हमें बिस्तर की चादर बदल लेनी चाहिए। ऐसा करने से हम कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
habit of eating food in bed is harmful for health it causes disease
- फोटो : fever
कई गंभीर बीमारी हो सकती है

बिस्तर गंदा होना और चादर को अत्यधिक दिन तक बिछाए रखने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि गंदगी बीमारी की जड़ है , इसलिए बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ सोने के लिए किया जाए तो बेहतर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed